
इंदौर टेस्ट में टीम इंडिया की पारी हुई तहस-नहस, भड़के फैंस के मीम्स हुए वायरल।
IND vs AUS Indore Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन वह पूरी तरह से गलत साबित हुआ। इंदौर की टर्निंग विकेट पर भारतीय टीम पारी को ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाजों ने पूरी तरह तहस-नहस कर दिया है। इस तरह टीम इंडिया होल्कर स्टेडियम में अपने बुने जाल में ही फंस गई है। भारतीय टीम महज 109 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इंदौर की विकेट पर टीम इंडिया का ऐसा हश्र देख सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा भड़क उठा है।
इंदौर की पिच पर ऑस्ट्रलियन स्पिन गेंदबाजों को जबरदस्त टर्न मिल रहा है। इंदौर की टर्निंग पिच पर भारतीय टीम ने पहले सेशन में ही कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली और केएस भरत जैसे दिग्गज पवेलियन लौट चुके थे। लंच तक भारतीय टीम ने 26 ओवर में 84 रन के स्कोर पर ही 7 विकेट गंवा दिए थे।
क्रिकेट फैंस इंदौर की टर्निंग पिच को लेकर क्यूरेटर को जमकर कोस रहे हैं। इसके साथ ही दिग्गज खिलाड़ियों का भी जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को लेकर मीम्स की बाढ़ सी आ गई है। जिनमें से कुछ मजेदार मीम्स जमकर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि भारतीय टीम 109 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई है।
Updated on:
01 Mar 2023 12:53 pm
Published on:
01 Mar 2023 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
