
IND vs AUS: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया को मिली करारी हार फैंस के साथ-साथ भारतीय दिग्गजों को भी हजम नहीं हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में भारत की हार के बाद महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर इस फैसले पर हैरानी जताई है। सचिन तेंदुलकर ने अनुभवी रविचंद्रन अश्विन को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने को चौकाने वाला फैसला करार देते हुए कहा कि उनकी क्षमता के स्पिनर को प्रभावी होने के लिए अनुकूल परिस्थितियों की जरूरत नहीं होती है। भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने पर बधाई दी है। वहीं उन्होंने टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बड़े मैच विनर खिलाड़ी को शामिल न करने पर सवाल भी उठाए हैं।
सचिन ने कही ये बातें
सचिन ने अपने पोस्ट में हैरानी जताई कि दुनिया के नंबर एक रैंक टेस्ट गेंदबाज को क्यों प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया. मैच से पहले भी सचिन ने एक वीडियो में ओवल की पिच पर स्पिनरों के असर का जिक्र करते हुए अश्विन को खिलाने की वकालत की थी। उन्होंने इसे दोहराते हुए कहा कि काबिल स्पिनर पिच के उछाल और ड्रिफ्ट के साथ वेरिएशन का इस्तेमाल करते हैं। मैच से पहले जैसे मैंने बताया था, कुशल स्पिनर हमेशा टर्निंग ट्रैक्स के भरोसे नहीं रहते, वह हवा में ड्रिफ्ट और सतह से मिल रही उछाल से अपनी विविधताओं का इस्तेमाल करते हैं. यह भी भूलना नहीं चाहिए कि ऑस्ट्रेलिया के टॉप-8 में से पांच बाएं हाथ के बल्लेबाज थे।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 444 रनों का लक्ष्य दिया था। मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 469 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी उसकी पहली पारी सिर्फ 296 रनों पर सिमट गई।
Published on:
12 Jun 2023 10:56 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
