12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ZIM: चोटिल वरुण चक्रवर्ती जिम्बाब्वे दौरे से बाहर, रवि बिश्नोई को मिला मौका, जानें कब से खेला जाएगा दौरा

वरुण चोट के चलते इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मुक़ाबले में भी नहीं खेले थे और अब जिम्बाब्वे दौरे से भी बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को स्क्वाड में शामिल किया गया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 12, 2026

Ravi Bishnoi

लेग स्पिनर रवि बिश्नोई (photo - IANS)

Varun Chakravarthy ruled out India vs Zimbabwe T20: आयरलैंड और इंग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद अब भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी। जहां दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 23 जुलाई से खेली जाएगी। इस सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हैमस्ट्रिंग चोट के कारण इस दौरे से बाहर हो गए हैं।

रवि बिश्नोईको मिला टीम में मौका

वरुण चोट के चलते इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मुक़ाबले में भी नहीं खेले थे। उनके स्थान पर लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को स्क्वाड में शामिल किया गया है। हालांकि बिश्नोई अच्छे फॉर्म में नहीं हैं और इंग्लैंड के खिलाफ उनकी जमकर कुटाई भी हुई है। टीम में उनके अलावा स्पिनर के रूप में हर्ष दुबे भी मौजूद हैं।

फिनिशिर रिंकू सिंह ने टी20 टीम में वापसी

बता दें जिम्बाब्वे दौरे में संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीपस सिंह , प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा को भी आराम दिया गया है। मैच फिनिशर रिंकू सिंह ने टी20 टीम में वापसी की है। इनके अलावा, प्रिंस यादव, यश ठाकुर और अशोक शर्मा भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। अशोक शर्मा ने आईपीएल 2026 में अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरी थीं। विकेटकीपिंग का जिम्मा ईशान किशन और प्रभसिमरन सिंह को सौंपा गया है।

भारत का जिम्बाब्वे दौरे का कार्यक्रम

दिनमैचजगह
 23 जुलाई (गुरुवार)पहला टी20 हरारे
25 जुलाई (शनिवार)दूसरा टी20 हरारे
26 जुलाई (रविवार)तीसरा टी20 हरारे

इसके अलावा हर्षित राणा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 में दाहिने हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ होने की बात कही थी। स्कैन में पता चला कि उन्हें ग्रेड 1 हैमस्ट्रिंग चोट है। इस वजह से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया। राणा आगे की जांच और प्रबंधन के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) को रिपोर्ट करेंगे। राणा की जगह इंग्लैंड वनडे सीरीज में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका दिया गया है।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव और अशोक शर्मा।