6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs BAN 1st Innings Highlights: जसप्रीत बुमराह की कहर बरपाती गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश मात्र 149 रन पर हुई ढेर, भारत को 227 रन की बढ़त

बांग्लादेश को फॉलोऑन बचाने के लिए 177 बनाने थे, लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए।

2 min read
Google source verification

India vs Bangladesh 1st Innings Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के दूसरे दिन बांग्लादेश मात्र डेढ़ सत्र में ऑलआउट हो गई है। भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कहर बरपाती गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश की टीम मात्र 149 रन पर ढेर हो गई। भारत ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया को दूसरी पारी में 227 रन की बढ़त है।

बांग्लादेश को फॉलोऑन बचाने के लिए 177 बनाने थे, लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए।

भारत की पहली पारी 376 रन पर समाप्त होने के बाद बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 40 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए। जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में शदमान इस्लाम को क्लीन बोल्ड कर झटका दिया था। वह दो रन बना सके थे। इसके बाद आकाश दीप ने पारी के नौवें ओवर यानी लंच से ठीक पहले लगातार दो गेंद पर दो विकेट चटका कर बांग्लादेश को बैकफुट पर धकेल दिया।

आकाश ने नौवें ओवर की पहली गेंद पर जाकिर हसन को आउट किया। वहीं दूसरी गेंद पर मोमिनुल हक को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा। जाकिर ने तीन रन बनाए, जबकि मोमिनुल खाता भी नहीं खोल सके। बांग्लादेश की टीम को लंच के ठीक बाद चौथा झटका लगा। सिराज ने बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को स्लिप में कोहली के हाथों कैच कराया। वह 20 रन बना सके। जसप्रीत बुमराह ने मुशफिकुर रहीम को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। वह आठ रन बना सके।

शाकिब अल हसन और लिटन दास के बीच पनप रही साझेदारी को रवींद्र जडेजा ने तोड़ा। उन्होंने लिटन को सब्स्टिट्यूट फील्डर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। लिटन और शाकिब के बीच छठे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी हुई। लिटन ने 42 गेंद में 22 रन की पारी खेली।जडेजा ने लिटन दास के बाद शाकिब अल हसन को पवेलियन भेजा। लिटन ने 22 रन और शाकिब ने 32 रन की पारी खेली। इसके बाद हसन महमूद के रूप में टीम को आठवां झटका लगा।

दूसरे दिन चायकाल तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में आठ विकेट गंवाकर 112 रन बनाए थे। आठवां विकेट गिरते ही चायकाल की घोषणा की गई। जसप्रीत बुमराह ने हसन महमूद को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। वह नौ रन बना सके। हसन ने मेहदी के साथ 20 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने तस्कीन अहमद और मोहम्मद सिराज ने नाहिद राणा को आउट कर बांग्लादेश की पारी को 149 रन पर समेट दिया। तस्कीन 11 रन और नाहिद 11 रन बना सके। बुमराह के अलावा सिराज, आकाश दीप और जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग