
Suryakumar Yadav Sixes: ग्वालियर में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मिस्तफिजुर रहमान को लगातार 2 छक्के मारकर जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि वह अगली ही गेंद पर आउट हो गए। सूर्या ने 14 गेंदों में 29 रन की धुंआधार पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 3 शानदार छक्के शामिल थे। इन 3 छक्कों की बदौलत वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में जोस बटलर को पछाड़कर चौथे स्थान पर आ गए हैं। सूर्या के नाम टी20 इंटरनेशनल में 139 छक्के हो गए हैं, जबकि पांचवें स्थान पर मौजूद बटलर के 137 छक्के हैं।
इससे पहले मेहमान टीम सिर्फ 127 रन पर ढेर हो गई। सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने लिटन दास को पवेलियन भेज दिया। अपने दूसरे ओवर में उन्होंने परवेज हुसैन को रिंकू सिंह के हाथों कैच करवाकर बांग्लादेश को दूसरा झटका दिया। देखते ही देखते बांग्लादेश की आधी टीम सिर्फ 57 रन पर ढेर हो गई। विकेटों के गिरने के सिलसिले को मेहदी हसन मिराज ने एक छोर से रोका लेकिन दूसरी ओर से भारतीय गेंदबाजों ने अपना काम जारी रखा और पूरी बांग्लादेश की टीम सिर्फ 127 रन पर सिमट गई।
इस मैच में सबकी नजर मयंक यादव पर थी, जिन्होंने आईपीएल 2024 में अपनी रफ्तार से कहर बरपाया था। उन्होंने शुरुआत में शानदार अंदाज में की और पहले ओवर में कोई रन नहीं दिया। अगले ओवर में उन्होंने महमदुल्ला को आउट कर दिया और अपने डेब्यू मैच को खास बनाया। हालांकि इसके बाद उन्हें इस मैच में कोई सफलता नहीं मिली और 4 ओवर के स्पैल को 21 रन देकर 1 विकेट के साथ समाप्त किया। क्रिकेट फैंस की नजर मयंक यादव पर थी लेकिन लाइमलाइट एक बार फिर अर्शदीप सिंह ने लूटी और 3.5 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने दो बल्लेबाजों को बोल्ड मारा और एक को कैच आउट कराया।
Updated on:
06 Oct 2024 09:38 pm
Published on:
06 Oct 2024 09:25 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
