
India vs. Bangladesh
टी-20 वर्ल्ड कप (T-20 World Cup) 2022 के सुपर-12 स्टेज में कल 2 नवंबर को एक और बड़ा मैच होने वाला है, जब भारत (India) और बांग्लादेश (Bangladesh) एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। यह पहला मौका नहीं है, जब भारतीय टीम बांग्लादेश की टीम के खिलाफ टी-20 के मैदान में उतरेंगी। इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच 11 इंटरनेशनल टी-20 मैच हो चुके हैं। इनमें से 10 मैचों में भारत को जीत मिली। वहीँ बांग्लादेश को सिर्फ 1 ही मैच में जीत का स्वाद चखने का मौका मिला। वहीँ अगर टी-20 वर्ल्ड कप की बात करें, तो दोनों टीमों ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 3 मैच खेले हैं और तीनों मैचों में भारत को जीत मिली हैं। पर क्या आप इन 11 टी-20 मुकाबलों से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य जानते हैं? अगर नहीं , तो आइए उन तथ्यों के बारे में जानते हैं।
भारत बनाम बांग्लादेश: 11 टी-20 मैचों से जुड़े 10 दिलचस्प तथ्य
1. सबसे बड़ी जीत
भारत और बांग्लादेश के बीच हुए टी-20 मैचों में सबसे बड़ी जीत की बात करें, तो रनों के आधार पर यह फरवरी 2016 में देखने को मिली, जब भारतीय टीम ने बांग्लादेश की टीम को 45 रन से हराया था। वहीं विकेट के आधार पर सबसे बड़ी जीत मार्च 2014 में देखने को मिली, जब भारतीय टीम ने बांग्लादेश की टीम को को 8 विकेट से हराया।
2. सर्वोच्च स्कोर
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच टी-20 क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर भारतीय टीम के नाम है। भारत ने 6 जून 2009 को बांग्लादेश के खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 180 रनों का स्कोर खड़ा किया था।
3. सबसे कम स्कोर
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच टी-20 क्रिकेट में सबसे कम स्कोर बांग्लादेश टीम के नाम है। बांग्लादेश 24 फरवरी 2016 को खेले गए मैच में भारत के खिलाफ सिर्फ 121 रनों पर ही ऑल आउट हो गई थी।
4. सर्वाधिक रन
भारत और बांग्लादेश के बीच हुए टी-20 मैचों में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम है। उन्होंने अब तक 41.09 के औसत और 144.40 के स्ट्राइक रेट से बांग्लादेश के खिलाफ 452 रन बनाए हैं।
5. सर्वाधिक विकेट
भारत और बांग्लादेश के बीच हुए टी-20 मैचों में सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के नाम है। उन्होंने अब तक 17 के औसत और 6.37 के इकोनॉमी रेट से बांग्लादेश के खिलाफ 9 विकेट लिए हैं।
यह भी पढ़ें- Virat Kohli हुए नाराज़, Anushka Sharma को भी आया गुस्सा, वीडियो देखिए और जानिए कारण
6. सर्वश्रेष्ठ पारी
भारत और बांग्लादेश के बीच हुए टी-20 मैचों में सर्वश्रेष्ठ पारी का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 2018 बांग्लादेश के खिलाफ 61 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली थी।
7. सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
भारत और बांग्लादेश के बीच हुए टी-20 मैचों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी का रिकॉर्ड दीपक चाहर (Deepak Chahar) के नाम है। उन्होंने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट लिए थे।
8. सर्वाधिक अर्द्धशतक
भारत और बांग्लादेश के बीच हुए टी-20 मैचों में सर्वाधिक अर्द्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अब तक 5 अर्द्धशतक बनाए हैं।
9. सर्वाधिक सिक्स
भारत और बांग्लादेश के बीच हुए टी-20 मैचों में सर्वाधिक सिक्स लगाने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अब तक 21 सिक्स लगाए हैं।
10. बांग्लादेश की एकमात्र जीत
भारत और बांग्लादेश के बीच हुए टी-20 मैचों में बांग्लादेश को जो एकमात्र जीत मिली है, वह 2019 में दिल्ली में मिली थी। भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुक्सान पर सिर्फ 148 रन ही बना पाई थी, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 19.3 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर ही 154 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली थी।
यह भी पढ़ें- Virat Kohli की यह फोटो हुई वायरल, जानिए क्या है खास
Published on:
01 Nov 2022 12:39 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
