
Repeated History after 23 Years in Headingley: हेंडिग्ले में 2002 और 2025 में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज। (फोटो सोर्स: स्क्रीनशॉट)
Repeated History after 23 Years in Headingley: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स टेस्ट अब बेहद ही रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। दूसरे दिन खेल खत्म होने तक मेजबान इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए हैं। वह अभी भी भारत से 262 रन पीछे है। भारत ने अपनी पहली पारी में 471 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत के बल्ले से शतक आए हैं। इससे पहले 2002 में भारत की ओर से तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़े थे, तब टीम इंडिया ने पारी और 46 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। क्या इस बार भी बना ये संयोग भारत की झोली में जीत डाल सकता है? आइये आपको भी बताते हैं तब और अब में क्या समानता है?
2002 में भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 22 से 26 अगस्त के बीच हेडिंग्ले में खेला गया था। उस मैच में पहली बल्लेबाजी करने उतरी भारत का पहला विकेट महज 15 के स्कोर पर वीरेंद्र सहवाग (8) के रूप में गिर गया था। इसके बाद राहुल द्रविड़ ने 148, सचिन तेंदुलकर ने 193 और सौरव गांगुल ने 128 रन की दमदार शतकीय पारियों के साथ भारत के स्कोर को 628/8 पर पहुंचाया और कप्तान गांगुली पारी घोषित कर दी।
भारत ने इसके बाद इंग्लैंड की पहली पारी को 273 रन पर समेटते हुए फॉलोऑन खिलाया और फिर दूसरी पारी को 309 रन पर ढेर कर दिया। इस तरह भारत ने पारी और 46 रन से बड़ी जीत दर्ज की। इंग्लैंड के लिए एकमात्र शतक नासिर हुसैन के बल्ले से आया। वहीं, भारती की ओर से अनिल कुंबले ने सबसे ज्यादा 7 विकेट तो हरभजन सिंह ने चार विकेट चटकाए।
अब लीड्स के हेडिंग्ले में खेले जा रहे टेस्ट में भारत ने अपनी पहली पारी में 471 रन का विशाल स्कोर किया है। भारत की ओर यशस्वी जायसवाल ने 101, शुभमन गिल ने 147 और ऋषभ पंत ने 134 रन की शानदार शतकीय पारियां खेली हैं। हेडिंग्ले में 23 साल बाद फिर इतिहास दोहराया गया है। अगर भारत के गेंदबाज भी उसी तरह का प्रदर्शन करते हैं तो एक बार फिर भारत की झोली में जीत आ सकती है।
Published on:
22 Jun 2025 08:32 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
