
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शुरू होगा। पहले टेस्ट में जीत की दहलीज तक पहुंची भारतीय टीम इस मुकाबले में भी उसी लय को कायम रखना चाहेगी, वहीं इंग्लैंड की नजरें लॉर्ड्स में अपना रेकॉर्ड कायम रखने पर होंगी। नॉटिंघम में पहले टेस्ट में भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था, यहां भी टीम प्रबंधन चार पेसर्स को अंतिम एकादश में उतारने पर विचार कर रहा है। वहीं इंग्लैंड की सबसे बड़ी समस्या उसका बल्लेबाजी क्रम है जो काफी हद तक 'वन मैन शो' बन चुका है। पिछले एक साल में कप्तान जो रूट के अलावा शेष बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर पाए हैं।
स्टुअर्ट ब्रॉड सीरीज से बाहर
इस बीच मेजबाज टीम को एक बड़ा झटका भी लगता है। तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड चोट के कारण भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के भी दूसरे टेस्ट में खेलने पर संशय बना हुआ है। इसलिए इंग्लैंड टीम प्रबंधन ने साकिब महमूद को टीम में शामिल किया है।
इंग्लिश बल्लेबाजों पर एक नजर
वहीं इंग्लैंड टीम के बल्लेबाजों की बात करें तो वर्ष 2020—21 में जो रूट ने 9 टेस्ट खेलें हैं। इनमें उन्होंने 59.11 की औसत से 1064 रन बनाए हैं। वहीं बल्लेबाज डॉम सिब्ले ने भी इस दौरान 9 टेस्ट खेले हैं और उन्होंने इनमें 21.56 की औसत से 345 रन बनाए हैं। वहीं रॉरी बर्न्स ने 5 टेस्ट खेले हैं। इसमें उन्होंने 31.40 की औसत से 314 रन बनाए हैं। वहीं जैक क्राउले ने 7 टेस्ट खेलें हैं, जिसमें 11.14 की औसत से 156 रन बनाए हैं। जॉनी बेयरेस्टो ने 7 टेस्ट में 25.11 की औसत से 226 रन बनाए। डेन लॉरेंस ने वर्ष 2020—21 में 8 टेस्ट खेले और 27.23 की औसत से 345 रन बनाए हैं। जॉस बटलर ने इस दौरान 4 टेस्ट में 33.66 की औसत से 202 रन बनाए हैं।
शार्दुल चोटिल, ईशांत को मिल सकता है मौका
भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं। दूसरे टेस्ट में उनकी जगह टीम प्रबंधन तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को उतार सकता है। इस बीच कप्तान विराट कोहली ने भी संकेत दिए कि स्पिनर आर अश्विन दूसरे टेस्ट में भी अंतिम एकादश में नहीं होंगे।
धीमे ओवर रेट के लिए जुर्माना:
पहले टेस्ट मैच में धीमे ओवर रेट के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमों पर मैच फीस का 40 फीसदी जुर्माना लगाने के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दो-दो अंक भी काट लिए गए हैं। मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने दोनों टीमों को दोषी पाया था।
Updated on:
12 Aug 2021 10:59 am
Published on:
12 Aug 2021 10:56 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
