
IPL 2026 में सभी टीमों के कप्तान। (फोटो सोर्स: एक्स@/IPL)
IPL 2026 Playoff Scenario: आईपीएल 2026 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में रोमांच बढ़ रहा है। लेकिन, 19वें सीजन में लीग चरण के 70 में से 31 मैच खेले जाने के बाद भी प्लेऑफ्स की तस्वीर साफ नहीं है। फिलहाल पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स 11 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है तो कोलकाता नाइट राइडर्स आखिरी यानि 10वें पायदान पर है। आज हम आपको बताते हैं कि कौन सी टीमें प्लेऑफ्स के जादुई आंकड़े के करीब हैं और कौन सी टीमों पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई करने के जादुई आंकड़े की बात करें तो पिछले सीजन में यानि 2025 के आईपीएल में पंजाब किंग्स ने 19 अंकों और +0.372 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर रहते हुए क्वालीफाई किया था। जबकि इतने ही अंक और +0.301 के नेट रन रेट क्वालीफाई करने वाली आरसीबी दूसरे नंबर पर थी। वहीं, गुजरात टाइटंस ने 18 अंक और +0.254 के नेट रन रेट से तीसरे नंबर पर रहते हुए क्वालीफाई किया था तो मुंबई इंडियंस 16 अंक और +1.142 के नेट रेट के साथ क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम थी। इस आधार पर देखें तो प्लेऑफ्स में पहुंचने का जादुई आंकड़ा 16 अंक है।
आईपीएल 2026 में अब तक पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 अंक के साथ पहले पायदान पर है। अब उसे मैजिक नंबर तक पहुंचने के लिए अपने शेष आठ मैच में से सिर्फ तीन जीत की दरकार है। तीन मैच जीतते ही वह 17 अंकों के साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाएगी। हालांकि उसकी नजर ज्यादा से ज्यादा जीत के साथ पिछली बार की तरह शीर्ष पर रहते हुए क्वालीफाई करने पर नजर होगी।
आईपीएल की पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स 8-8 के साथ क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे पायदान पर हैं। यहां से आरसीबी और आरआर को अपने शेष 8-8 मैचों में से चार जीत की दरकार है, जबकि एसआएच को भी चार मैच जीतने होंगे, लेकिन उसके अब सात मुकाबले ही शेष हैं।
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस अब तक अपने छह-छह मैच खेल चुकी हैं। अब इन दोनों के आठ-आठ मैच बाकी हैं। अब डीसी और जीटी को प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए अपने शेष मैचों में पांच-पांच मुकाबले जीतने होंगे। इससे कम जीत उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर सकती हैं।
मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल के 19वें सीजन में अब तक छह-छह मैच खेल चुकी हैं और चार-चार अंकों के साथ क्रमश: सातवें, आठवें और नौवें स्थान पर हैं। अब इन सभी के आठ मैच बाकी हैं। इन्हें अब यहां से क्वालीफाई करने के लिए कम से कम छह-छह मैच जीतने की आवश्यकता है, ताकि जादुई आंकड़े तक पहुंचा जा सके।
कोलकाता नाइट राइडर्स का इस सीजन में सबसे बुरा हाल है। वह अभी तक खेले गए सात मुकाबलों में से सिर्फ एक ही जीत सकी है, जबकि एक मैच बारिश से धुल गया। फिलहाल उसके तीन अंक है और पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है। अब उसे 16 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए यहां से सभी शेष सात मैच जीतने होंगे। यहां से एक भी हार उसे बाहर का रास्ता दिखा सकती है।
Published on:
22 Apr 2026 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
