6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ENG 2nd T20: 4 महीने बाद भी भारतीय गेंदबाजों को नहीं मिला जैकब बेथेल का तोड़, अकेले छीन लिया टीम इंडिया से मैच

India vs England Manchester T20 2026: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में जैकब बेथेल ने नाबाद 76 रन की पारी खेल टीम इंडिया के मुंह से मैच छीन लिया।
2 min read
Google source verification
IND vs ENG 2nd T20

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में चर्चा करती हुई टीम इंडिया (फोटो- IANS)

India vs England 2nd T20 2026 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला गया, जहां भारतीय टीम को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में एक बार फिर से जैकब बेथेल ने भारतीय गेंदबाजों की धुनाई की और अंत तक नॉटआउट रहे। इससे पहले टी20 वर्ल्डकप 2026 के सेमीफाइनल में भी जैकब अकेले इंग्लैंड के लिए संघर्ष करते रहे थे और आखिरी पलों तक भारतीय टीम पर संकट बनकर मंडराते रहे थे। हालांकि, रन आउट होने के बाद भारतीय टीम 253 रन बनाने के बावजूद सिर्फ सात रन से जीत पाई थी, लेकिन मैनचेस्टर में ऐसा नहीं हुआ और इस बार वह क्रीज पर डटे रहकर टीम को जिताने में सफल रहे।

सूर्यवंशी का डेब्यू रहा निराशाजनक

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन बनाए, जिसमें अभिषेक शर्मा के 43, ईशान किशन के 49, सूर्यकुमार यादव के 37 और तिलक वर्मा की 11 गेंदों में 24 रनों की पारी शामिल थी। वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला, लेकिन वह 10 गेंदों में सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें उन्होंने दो छक्के भी लगाए।

191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अर्शदीप सिंह ने फिल सॉल्ट और जोस बटलर को पहले ही ओवर में पवेलियन भेज दिया। हैरी ब्रूक भी पांचवें ओवर में अक्षर पटेल का शिकार हो गए और इस तरह अक्षर पटेल ने टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे कर लिए। लेकिन इसके बाद जैकब बेथेल और टॉम बैंटन ने मोर्चा संभाला और इंग्लैंड को 100 के पार पहुंचा दिया। बैंटन 39 रन बनाकर आउट हुए तो लगा कि मैच फिर से पलटेगा, लेकिन जैकब बेथेल ने टी20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल वाली गलती नहीं की और पिछले बल्लेबाजों के साथ मिलकर इंग्लैंड को जीत दिला दी।

लगातार दूसरा मौका है, जब भारतीय गेंदबाज जैकब बेथेल के सामने संघर्ष करते नजर आए हैं। इससे पहले टी20 वर्ल्डकप 2026 के सेमीफाइनल में भी उन्होंने भारत के खिलाफ 105 रन की पारी खेली थी, जबकि दूसरे बल्लेबाज 30 रन तक भी मुश्किल से पहुंच पाए थे। उस मुकाबले में सिर्फ जोस बटलर और बिल जैक्स ही ऐसे बल्लेबाज थे, जिन्होंने 20 रन के आंकड़े को पार किया था, जबकि जैकब बेथेल अंत तक इंग्लैंड के लिए डटे रहे थे।