2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ENG: 3 घंटे पहले शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का दूसरा टी20 मुकाबला, जानें भारत में कब देख सकेंगे लाइव

India vs England 2nd T20 Time: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रही 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डरहम में भारतीय समयानुसार 10 बजे से खेला गया था लेकिन अब दूसरा मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
2 min read
Google source verification
IND vs ENG 2nd T20 Manchester Time

भारत बनाम इंग्लैंड (फोटो- IANS)

IND vs ENG 2nd T20 Live Streaming and Live Telecast: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मुकाबले के समय में भी बदलाव किया गया है। पहला मुकाबला डरहम में खेला गया था, जो भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू हुआ था। हालांकि, बारिश की वजह से वह मैच सिर्फ एक पारी के बाद ही रद्द करना पड़ा था।

7 बजे शुरू होगा दूसरा मैच

अब दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। आपको बता दें कि इसके बाद अगले दोनों मुकाबले, यानी नॉटिंघम में खेला जाने वाला तीसरा टी20 और ब्रिस्टल में खेला जाने वाला चौथा टी20 मुकाबला भी भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा। जबकि आखिरी टी20 मुकाबला साउथैम्प्टन में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा।

सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए। इसमें श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। हालांकि, इस दौरान टीम इंडिया की कई कमियां भी निकलकर सामने आईं। ईशान किशन, संजू सैमसन और तिलक वर्मा का फ्लॉप शो जारी रहा। तिलक वर्मा एशिया कप के खिताबी मुकाबले में शानदार पारी खेलने के बाद लगातार रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। वहीं, टी20 वर्ल्डकप के बाद ईशान किशन और संजू सैमसन भी कुछ खास नहीं कर सके।

पुराने अंदाज में दिखे अभिषेक शर्मा

हालांकि, अच्छी बात यह रही कि अभिषेक शर्मा पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। उन्होंने सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के लगाने का कारनामा तो किया ही, साथ ही इंग्लैंड में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। अभिषेक ने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। इससे पहले राहुल ने 27 गेंदों में अर्धशतक लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

अब मैनचेस्टर में दोनों टीमें सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। आपको बता दें कि आज तक के इतिहास में टीम इंडिया टी20 सीरीज में इंग्लैंड से कभी नहीं हारी है। ऐसे में श्रेयस अय्यर एंड कंपनी पर इस सीरीज को जीतने का दबाव भी होगा। साथ ही टीम को आयरलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन को भी पीछे छोड़कर बेहतर खेल दिखाना होगा।