19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Virat Kohli के पास विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, बस लॉर्ड्स में जड़ना होगा अर्धशतक

Virat Kohli vs England in ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जहां विराट कोहली विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
2 min read
Google source verification
virat kohli

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (फोटो- IANS)

IND vs ENG 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जाएगा। विराट कोहली इस मैच में एक अर्धशतक जड़ वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। विराट कोहली ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ 14 अर्धशतक लगाए हैं। अगर वह एक अर्धशतक और जड़ देते हैं तो वह विवियन रिचर्ड्स के 14 अर्धशतकों को पछाड़कर सबसे आगे निकल जाएंगे।

कोहली इंग्लैंड के खिलाफ जड़ चुके हैं 14 फिफ्टी

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में विराट कोहली संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। कोहली और रिचर्ड्स ने इंग्लिश टीम के खिलाफ 14 अर्धशतक लगाए हैं। विराट दूसरे वनडे में विवयन रिचर्ड्स की पहले ही बराबरी कर चुके हैं। हालांकि, तीसरे वनडे में उनके पास वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका होगा।

कोहली अगर तीसरे वनडे में अर्धशतक लगाने में सफल रहते हैं, तो वो श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगकारा की बराबरी भी कर लेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ 50 ओवर के फॉर्मेट में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने के मामले में संगकारा पहले स्थान पर काबिज हैं। उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजी अटैक के खिलाफ 15 अर्धशतक लगाए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में विराट कोहली अच्छी लय में दिखाई दिए थे। कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंदों में 65 रनों की दमदार पारी खेली थी। अपनी इस पारी में विराट ने 8 चौके लगाए थे। कोहली ने रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर संग मिलकर अहम साझेदारी भी निभाई थी।

दूसरे वनडे में कोहली ने जड़ा था अर्धशतक

दूसरे वनडे में कोहली की दमदार पारी के बावजूद भारत की पूरी टीम सिर्फ 233 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद टीम के गेंदबाज 234 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे थे और इंग्लैंड ने 44.1 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इंग्लिश टीम की तरफ से जो रूट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 133 गेंदों में 99 रनों की नाबाद पारी खेली थी। रूट के अलावा, विल जैक्स ने 30 रनों का योगदान दिया, जबकि सैम करन ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर और एटकिंसन ने तीन-तीन विकेट चटकाए।