14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ind vs Eng: विराट कोहली की खराब फॉर्म जारी, इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण तीसरे वनडे में 17 रन बनाकर आउट

भारत बनाम इंग्लैंड: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक बार फिर 17 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में टीम इंडिया को विराट कोहली से काफी उम्मीदें थी, टीम इंडिया सीरीज जीतने के लिए 260 रनों का पीछा कर रही है।

2 min read
Google source verification
Virat Kohli

Virat Kohli

Ind vs Eng, 3rd ODI: विराट कोहली की खराब फॉर्म का सितम जारी है, यह खराब फॉर्म विराट कोहली का पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं ले रही। पिछले लगभग ढाई सालों और 79 मुकाबलों से ज्यादा हो गए हैं और विराट कोहली के बल्ले से शतक नहीं निकला है। लग रहा है अब वह बिना शतक के ही लगभग 100 मैच खेलते हुए दिख सकते हैं। इस खराब फॉर्म के बाद सोशल मीडिया पर भी फैंस विराट कोहली की क्लास लगाते हुए दिख रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे महत्वपूर्ण मुकाबले में विराट कोहली 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इससे पहले भी वह दूसरे मुकाबले में मात्र 13 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि ग्रोइन की चोट के कारण कोहली पहला मुकाबला नहीं खेल पाए थे

कोहली ने लगाया 79वां शतक!|

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में विराट कोहली ने एक तरीके से 79वां शतक लगा दिया है। बता दें कि यह कोई शतक नहीं है। बल्कि विराट कोहली 2019 से क्रिकेट में 79 से ज्यादा पारियां खेल चुके हैं लेकिन अब तक उनके बल्ले से शतक नहीं निकला। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में वह 17 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें : IPL Founder ललित मोदी ने कहा 'मैं भगौड़ा नहीं हूं' सुस्मिता सेन के साथ दोस्ती को लेकर कही ये बड़ी बात

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली के बल्ले से शतक साल 2019 में आया था। जब उन्होंने टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन पर शतक जड़ा था। तब से लेकर अब तक ढाई साल से ज्यादा हो गए हैं और शतकों का अकाल पड़ चुका है। भारतीय फैंस को एक अरसा हो चुका है विराट कोहली के बल्ले से शतक निकले हुए।

खैर विराट कोहली कब फॉर्म में लौटेंगे यह तो पता नहीं, लेकिन यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक बुरा समय चल रहा है। विराट कोहली अच्छा करते हैं तो भारतीय टीम भी अच्छा करती है। लेकिन अब जब विराट कोहली अच्छा नहीं कर रहे हैं तो टीम इंडिया भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। एक समय विराट कोहली को वनडे क्रिकेट में चेज मास्टर कहा जाता था। विराट कोहली के नाम वनडे में 43 शतक दर्ज हैं, और लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 शतक दर्ज हैं।