12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम में 3 बदलाव तय! जानें किसकी एंट्री और और कौन बाहर

IND vs ENG 3rd Test: भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा की नजर तीसरे टेस्‍ट को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने पर होगी। ऐसे में भारतीय टीम में तीन बड़े बदलाव देखनेे को मिल सकते हैं। आइये जानें भारत की प्‍लेइंग इलेवन में किस की एंट्री होगी और किसका पत्‍ता कटेगा?
2 min read
Google source verification
team_india.jpg

IND vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड और भारत के बीच 5 टेस्‍ट मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। सीरीज का तीसरा मुकाबला आज 15 फरवरी को सुबह 9.30 बजे से राजकोट में खेला जाएगा। भारतीय टीम पिछले 11 साल में अपनी सरजमीं पर कोई भी टेस्‍ट टीम नहीं हारी है। कप्‍तान रोहित शर्मा की नजर तीसरे टेस्‍ट को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने पर होगी। ऐसे में भारतीय टीम में तीन बड़े बदलाव देखनेे को मिल सकते हैं। आइये जानें भारत की प्‍लेइंग इलेवन में किस की एंट्री होगी और किसका पत्‍ता कटेगा?


सरफराज खान समेत इन तीन को मिल सकता है मौका

सूत्रों की मानें तो इंग्‍लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्‍ट में सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और रजत पाटीदार को प्‍लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। टीम मैनेजमेंट अगर सरफराज को प्लेइंग-11 में रखता है तो ये फायदेमंद हो सकता है। सरफराज अच्‍छी फॉर्म में हैं। इन्होंने हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 161 रन की शानदार पारी खेली थी। इससे पहले उन्‍होंने एक पारी में 96 रन और दूसरी पारी में 55 रन जड़े थे।

रजत पाटीदार को भी मिल सकता है मौका

भारत के लिए रजत पाटीदार विशाखापट्टनम टेस्ट खेले थे। हालांकि वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। रजत पहली पारी में 32 तो दूसरी पारी में सिर्फ 9 रन बनाए थे। हालांकि इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो शतक भी जड़े थे। उनके इस प्रदर्शन के आधार पर टीम मैनेजमेंट उन्‍हें एक और मौका दे सकता है।

भरत की जगह ध्रुव जुरेल बन सकते हैं प्‍लेइंग 11 का हिस्‍सा

विकेटकीपर-बल्‍लेबाज केएस भरत इंग्‍लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्‍ट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। ऐसे में उनकी जगह ध्रुप जुरेल का डेब्‍यू कराने की चर्चा है। युवा विकेटकीपर-बल्‍लेबाज ध्रुव जुरेल का घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। उन्‍होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। ध्रुव ने पिछले तीन मैचों में लगातार अर्धशतक जड़े हैं।

यह भी पढ़ें : भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट आज, जानें कब-कहां देखें मुफ्त में लाइव स्ट्रीमिंग

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग