31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अश्विन का निराशाजनक प्रदर्शन, 43 ओवर में लिया सिर्फ एक विकेट

इंग्लैंड खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले अश्विन को इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने का मौका। लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। वह 43 ओवर में सिर्फ एक विकेट ही चटका पाए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 12 Jul 2021, 11:40 PM IST

ravichandran_ashwin.jpg

Ravi Ashwin

नई दिल्ली। काउंट क्लब सरे के लिए खेलते हुए भारतीय स्पिनर आर. अश्विन का निराशाजनक प्रदर्शन रहा। उन्होंने समरसेट के खिलाफ 43 ओवर में गेंदबाजी करते हुए सिर्फ एक विकेट हासिल कर सके। 34 वर्षीय, जो 400 से अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले केवल तीन भारतीय स्पिनरों में से एक हैं, 4 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत के लिए काफी अहम रोल निभाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें:—आर्चर, स्टोक्स ने प्रशंसकों से इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर नस्लीय टिप्पणी नहीं करने की अपील की

अश्विन ने काउंटी मैच खेलने का मौका मिलने जताई खुशी
अश्विन को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में प्लेयर-ऑफ-द-सीरीज पुरस्कार मिला था। उन्होंने 32 विकेट लिए थे और मूल्यवान रन भी बनाए थे। पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में, उन्होंने 45 रन देकर चार विकेट चटकाए थे। भारत वह टेस्ट हार गया था। काउंटी मैच से पहले इस चतुर स्पिनर ने सरे के लिए खेलने का मौका मिलने पर खुशी जताई थी।

यह खबर भी पढ़ें:—अफरीदी के होने वाले दामाद पर भड़के अख्तर, बोले-'उसको विकेट लेने से ज्यादा फ्लाइंग किस करना पसंद है'

'मैंने अब तक काउंटियों के बारे में सुना था और अब देख भी लिया'
अश्विन ने सरे काउंटी टीम द्वारा साझा किए एक वीडियो में कहा था, मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैंने लंदन काउंटियों के बारे में काफी सुना है और अब यह देख भी लिया। भले ही यह केवल एक मैच के लिए है, लेकिन मुझे इस ड्रेसिंग रूम को साझा करने में खुशी हो रही है।