9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ENG 4th T20: अक्षर पटेल आज तोड़ देंगे एमएस धोनी का रिकॉर्ड, 100 टी20 मैच खेलने वाले बन जाएंगे 5वें भारतीय

India vs England: ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 में उतरते ही अक्षर पटेल 100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे और एमएस धोनी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ देंगे।
2 min read
Google source verification
T20 World Cup 2026 India Super 8 Schedule

मैच के दौरान ईशान किशन से बात करते उपकप्‍तान अक्षर पटेल और कप्‍तान सूर्यकुमार यादव। (फोटो सोर्स: IANS)

Axar Patel T20I Record: ब्रिस्टल में आज भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा, जहां अक्षर पटेल एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अब तक 99 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। धोनी ने भी अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत 99 मैचों के साथ किया था। ऐसे में चौथे टी20 में उतरते ही अक्षर पटेल धोनी का रिकॉर्ड पीछे छोड़कर टीम इंडिया के पांचवें ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे, जिन्होंने 100 या उससे अधिक टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

धोनी ने 99 मैच के बाद लिया था संन्यास

अक्षर ने अब तक भारत के लिए 99 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 746 रन बनाए हैं और 101 विकेट भी अपने नाम किए हैं। अब तक भारत के लिए सिर्फ चार खिलाड़ी ही 100 से अधिक टी20 इंटरनेशनल मैच खेल सके हैं। इस सूची में सबसे आगे पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 161 मैच खेले हैं। हार्दिक पांड्या 138 मैचों के साथ दूसरे, विराट कोहली 127 मैचों के साथ तीसरे और सूर्यकुमार यादव 115 मैचों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

अक्षर ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अपने 100 विकेट पूरे किए थे। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले भारत के पहले स्पिनर बने थे। उन्होंने हैरी ब्रूक को आउट करते ही यह मुकाम हासिल किया था। हालांकि, इस सीरीज में अक्षर बल्ले और गेंद दोनों से अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। तीन मुकाबलों में वह सिर्फ 15 रन ही बना सके हैं, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने महज दो विकेट लिए हैं। ऐसे में चौथे टी20 में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 125 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम महज 76 रन पर सिमट गई थी। भारत के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके थे। टीम की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने सर्वाधिक 13 रन बनाए थे। वहीं, नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाज भी पूरी तरह बेअसर नजर आए थे।