10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ENG 4th T20: इंग्लैंड के खिलाफ क्यों हारी टीम इंडिया? पहली बार सीरीज हारने पर हाताश होकर श्रेयस अय्यर ने बताई वजह

IND vs ENG: चौथे टी20 में 9 विकेट की हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि 158 रन का स्कोर पर्याप्त नहीं था। उन्होंने कहा कि टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है और युवा खिलाड़ियों को विदेशी परिस्थितियों में जल्दी सीखने की जरूरत है।
2 min read
Google source verification
shreyas iyer, Manchester T20

श्रेयस अय्यर (फोटो- IANS)

India vs England 4th T20: भारतीय टीम को चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने लगातार दूसरी टी20 सीरीज गंवा दी। कप्तान श्रेयस अय्यर टीम के प्रदर्शन से खासे निराश नजर आए और उन्होंने माना कि 158 रनों का स्कोर बोर्ड पर पर्याप्त नहीं था।

बल्लेबाजों पर साधा निशाना

कप्तान अय्यर ने कहा, "यह निराशाजनक प्रदर्शन था। 158 रनों का स्कोर बोर्ड पर काफी नहीं था और आखिर में हमने देखा कि उन्होंने कितनी जल्दी लक्ष्य हासिल कर लिया। जब हम गेंदबाजी करने आए तो मैंने गेंदबाजों से बस यही कहा कि वे लेंथ को जितना हो सके, उतना दोहराएं, क्योंकि मिडिल और लेग स्टंप के ऊपर गेंदबाजी करना मुश्किल था। मुझे लगता है कि हम अपनी योजनाओं को अमल में लाने में थोड़ा कमजोर रहे। जब हमने गति बदलने या कुछ अलग करने की कोशिश की तो उन्हें बाउंड्री मिल गईं।"

श्रेयस ने कहा कि उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन अगर टीम को जीत मिलती तो उन्हें ज्यादा खुशी होती। उन्होंने कहा, "मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं, लेकिन जब यह टीम की जीत की वजह नहीं बनता, तो इसका कोई खास मतलब नहीं रह जाता। मैं चाहता हूं कि मेरा प्रदर्शन टीम की जीत में योगदान दे। यह बदलाव का दौर है और हम कई गलतियां करेंगे। बहुत सारे युवा खिलाड़ी पहली बार इन परिस्थितियों में खेल रहे हैं। ये गलतियां हमें यह समझने में मदद करेंगी कि विदेशी परिस्थितियों में कैसे तालमेल बैठाना है। हमें जल्दी सीखना होगा।"

ताश के पत्तों की तरह बिखरे बल्लेबाज

भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में निराशाजनक रहा। वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 15 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अभिषेक शर्मा सिर्फ 16 रन बनाकर आदिल रशीद का शिकार बने। ईशान किशन (4 रन) फिर सस्ते में पवेलियन लौट गए। शिवम दुबे 23 गेंदों का सामना करने के बाद महज 22 रन ही बना सके, जबकि तिलक वर्मा ने 11 रन बनाए।

वॉशिंगटन सुंदर (5 रन) और अक्षर पटेल (1 रन) का भी बल्ला खामोश रहा। हालांकि, कप्तान अय्यर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन बनाए। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका।