लॉर्ड्स टेस्ट मैच की दोनों टीमों के बीच जुबानी जंग ने सीरीज की रोमांचकता को बढ़ा दिया है। ऐसे में हैरी ब्रूक ने उन घटनाओं को याद करते हुए बताया कि उनकी टीम ने एक जुट होकर भारत जवाब कैसे दिया। उन्होंने कहा, हम जहां तक संभव है, खेल भावना से खेलने की कोशिश करते हैं। हमने वह ओवर देखा जहां बुमराह ने बशीर को कंधा मारा। हमने उस रात उन्हें जैक क्रॉली और बेन डकेट एक ही ओवर में आउट करते देखा, इसलिए हमने थोड़ी बातचीत की। हमने सोचा, हम एक टीम हैं। हमें एकजुट होकर उन पर पलटवार करना चाहिए। जब हम फील्डिंग कर रहे थे तो ऐसा लग रहा था जैसे 11 बनाम 2 का खेल हो। यह थका देने वाला था, लेकिन इससे फील्डिंग और भी मजेदार हो गई।