इतना ही नहीं, केएल राहुल बतौर ओपनर विदेशी सरजमीं पर 1000 टेस्ट रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। केएल राहुल ने जहां यह कारनामा इंग्लैंड की सरजमीं पर किया है, वहीं उनसे पहले यह कमाल पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने किया था। टेस्ट क्रिकेट में सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज में 1404 रन, इंग्लैंड में 1152 टेस्ट रन और पाकिस्तान में 1001 रन बनाए थे।