भारतीय कप्तान शुभमन गिल से इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह के खेलने के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने बेहद नपे-तुले शब्दों में जवाब दिया, ''हम कल (31 जुलाई) इस बारे में निर्णय लेंगे, विकेट पर अच्छी घास है..तो देखते हैं..'' इससे पहले गौतम गंभीर ने भी मैनचेस्टर टेस्ट मैच के बाद टीम चयन के संबंध में कहा, जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं, इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। आखिरकार जो भी खेलेगा वो देश के लिए प्रयास करेगा।