22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND VS ENG: दूसरे टेस्ट के शुरू होते ही कोहली पर भड़के दिग्गज और फैंस, कप्तानी छोड़ने की उठी मांग, ट्वीट्स में जानें किसने क्या कहा?

भारत और इंग्लैंड के लॉड्स में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। लेकिन मैच शुरू होते ही दिग्गज क्रिकेटर्स और फैंस विराट कोहली पर भड़के उठे। लोग कोहली से कप्तानी छोड़ने की मांग कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
ravichandra_ashwin_1.jpg

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (IND VS ENG) के बीच खेली जाने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। बारिश के खलल डालने के चलते पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। दूसरे टेस्ट मैच में दोनों की टीमें सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरी हैं। लेकिन मैच शुरू होते ही सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की खूब आलोचना हो रही है। इतना ही नहीं रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को मौका नहीं देने के चलते लोग कोहली से कप्तानी छोड़ने की मांग कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:—IND vs ENG: रोहित और राहुल नहीं बल्कि कोहली के सबसे फेवरेट खिलाड़ी हैं पंत, मानते हैं मैच विनर

शार्दुल ठाकुर के बाहर होने पर जगी थी आस
दूसरे टेस्ट से पहले ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो गए। इसके बाद क्रिकेट फैंस और दिग्गज क्रिकेटर्स को उम्मीद थी कि रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा। लेकिन विराट कोहली ने अश्विन की बजाय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को खेलने का मौका दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अश्विन को मौका नहीं देने पर कोहली की आलोचना करते हुए ट्वीट्स की झड़ी लगा दी। हर कोई कोहली की कप्तानी पर सवाल उठा रहा है।

यह भी पढ़ें— शोएब अख्तर ने किया खुलासा-अगर उस वक्त सचिन तेंदुलकर को कुछ हो जाता तो लोग मुझे जिंदा जला देते

अश्विन के साथ हुई है नाइंसाफी
लोगों का मानना है कि दूसरे टेस्ट में अश्विन को मौका नहीं मिलने पर उनके साथ नाइंसाफी हुई है। वह मौजूद दौर के सबसे बेहतरीन स्पिनर्स में से एक हैं। टेस्ट में उनके नाम 413 विकेट हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो सीरीज जीत हासिल करवाने में अश्विन का एक बहुत हाथ था। इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में अश्विन काफी अहम हो सकते थे।

क्रिकेट फैंस और दिग्गजों ने ऐसे उठाए कोहली की कप्तानी पर सवाल