
नई दिल्ली। विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली टीम इंडिया में कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो अपने दम पर किसी भी मैच को जीता सकते हैं। फिलहाल टीम इंडिया में बल्लेबाजी और गेंदबाजी का ऐसा स्ट्रॉन्ग कॉम्बिनेशन है कि वह किसी भी टीम को उसके घर में हराने का मादा रखती है। इसके पीछे के कारण है टीम में कई मैच विनर खिलाड़ियों का मौजूद होना। टीम इंडिया के पास रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे धांसू ओपनर बल्लेबाज है, लेकिन कप्तान कोहली को रोहित और राहुल की बजाय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर सबसे ज्यादा भरोसा है।
पंत हैं कोहली का फेवरेट खिलाड़ी
कोहली (Virat Kohli) अपनी टीम में सबसे बड़ा मैच विनर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को मानते हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेेंस में कोहली ने कहा था, 'पंत के पास लंबी और आक्रामक पारी खेलने की क्षमता है। अगर हम किसी मैच को बचाने की कोशिश कर रहे होंगे तो शायद आप पंत को खराब शॉट नहीं खेलते हुए देखेंगे। वो अच्छी तरह से स्थिति के साथ अपने खेल को बदलना जानते हैं।'
'हम चाहते है भविष्य में पंत ऐसा ही खेले'
कोहली ने कहा कि पंत के खेलने का तरीका शुरू से आक्रामक रहा है और हम उम्मीद करते हैं कि वह भविष्य में इसी तरह खेलता रहे। पूरी टीम चाहती है कि वो इस तरह ही खेलता रहे ताकि अपनी गति से किसी भी मैच का रुख बदल कर रख दे। वो इसी तरह भविष्य में भी खेलता रहेगा।
बड़ा मैच विनर है पंत
कोहली ने कहा कि इसमें कोई दोहराय नहीं है कि पंत मौजूदा समय का एक बड़ा मैच विनर खिलाड़ी है। उन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ आखिरी टेस्ट था। गाबा पर खेला गया ये मैच पंत ने अपने दम पर टीम इंडिया के नाम कर दिया था और इसी के चलते ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात देकर भारतीय टीम ने उनकी धरती पर लगातार दूसरी सीरीज जीत ली।
Updated on:
12 Aug 2021 06:00 pm
Published on:
12 Aug 2021 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
