
पंत को लेकर बयान
ऋषभ पंत इस समय चर्चा का विषय बने है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में पंत ने टीम इंडिया को संभालते हुए 146 रनों की तूफानी पारी खेली। सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं लेकिन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ पंत की बल्लेबाजी से खुश नहीं हुए। उन्होंने बेतुका बयान देकर सभी को चौंका दिया है। आसिफ ने कहा कि इंग्लैंड के गेंदबाजों की गलती की वजह से पंत इतने रन बना पाए।
पाकिस्तानी क्रिकेट मोहम्मद आसिफ का विवादित बयान
मोहम्मद आसिफ पाकिस्तान के विवादित क्रिकेटर रहे हैं। उन्हें स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी पाए जाने के बाद बैन कर दिया गया था। आसिफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए पंत को लेकर कहा, पंत ने इंग्लैंड की कमजोर रणनीति और खराब गेंदबाजी का फायदा उठाते हुए शतक बनाया ना कि अपनी काबिलियत की बदौलत। उनकी तकनीक भी बिल्कुल सही नहीं है। पंत शॉट खेलते समय ऊपर वाले हाथ का प्रयोग करते हैं। नीचे वाले हाथ का खास इस्तेमाल नहीं करते हैं। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने रन लुटाए और उनकी गलती से पंत ने शतक जड़ा।
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2022 से लगभग बाहर हुए मोहम्मद शमी, सेलेक्टर्स जल्द रिटायरमेंट लेने को करेंगे मजबूर!
आसिफ ने पंत को लेकर बहुत ही विवादित बयान दिया है। इस बयान पर सोशल मीडिया पर भी काफी हंगामा देखने को मिला। भारतीय फैंस ने आसिफ के ऊपर जमकर आरोप लगाए। इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में भारत ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पंत और जडेजा के शतक की बदौलत टीम इंडिया ने पहली पारी में 416 रन बनाए। इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई है। इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 84 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 3 और शमी, सिराज ने 1-1 विकेट झटका है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारी सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Patrika पर पाएं।
Published on:
03 Jul 2022 12:29 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
