टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियां इस समय चल रही है। टीम इंडिया भी इंग्लैंड दौरे पर है। एकमात्र टेस्ट मैच के बाद तीन मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी। टीम का चयन पहले ही कर दिया गया है। टी-20 टीम में तेज गेंदबाज को मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिली है। इसका मतलब साफ है सेलेक्टर्स अब उन्हें टी-20 टीम में नहीं देखना चाहते हैं। ये बात भी लगभग तय है कि शमी इस साल टी-20 वर्ल्ड कप में नजर नहीं आएंगे। अगर टी-20 वर्ल्ड कप टीम में उन्हें जाना होता तो फिर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी उनका चयन किया जाता।