4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

11 खिलाड़ियों के साथ Rohit Sharma का इंग्लैंड नहीं पहुंचने का कारण सामने आया, चौंकाने वाला खुलासा

टीम इंडिया का पहला जत्था इंग्लैंड पहुंच चुका है। पहले जत्थे के साथ टीम के कप्तान रोहित शर्मा नजर नहीं आए। आइए आपको बताते हैं कि रोहित शर्मा इंग्लैंड रवाना क्यों नहीं हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 17 Jun 2022, 5:31 PM IST

ind vs eng rohit sharma did not travel england tour virat kohli

रोहित दूसरे जत्थे के साथ जाएंगे

इंग्लैंड दौर के लिए टीम इंडिया रवाना हो गई है। इंग्लैंड में टीम इंडिया 1 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी-20 मैच की सीरीज खेलेगी। टीम के सीनियर विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह सहित कई खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। चौंकाने वाली बात ये रही थी कि टीम के साथ रोहित शर्मा नहीं नजर आए। इसके बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था।


रोहित शर्मा दूसरे जत्थे के साथ इंग्लैंड जाएंगे

आपको बता दें इंग्लैंड के दौरे के लिए अभी सिर्फ 11 खिलाड़ी ही रवाना हुए हैं। टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच इस समय पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। इंग्लैंड में एकमात्र टेस्ट मैच के लिए जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है उसमें से कुछ खिलाड़ी साउथ अफ्रीकी सीरीज में शामिल है। जो 11 खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए रवाना हो चुके हैं वो इस सीरीज का हिस्सा नहीं है। रोहित शर्मा हाल ही में अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने गए थे। इस वजह से ही वो पहले दल के साथ इंग्लैंड नहीं गए। रोहित शर्मा 20 जून को जाने वाले दूसरे दल के साथ इंग्लैंड रवाना होंगे। साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच अंतिम टी-20 मैच 19 जून को होगा। 20 जून को रोहित शर्मा बाकि खिलाड़ियों ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ जाएंगे।

ये भी पढ़े- भारतीय WWE रेसलर Veer Mahaan गले में रुद्राक्ष और माथे पर त्रिपुंड क्यों लगाते हैं?


भारतीय टीम के पहले जत्थे में विराट कोहली, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आर अश्विन, प्रसिद्ध कृष्णा, केएस भरत, मोहम्मद शमी, हनुमा विहारी और चेतेश्वर पुजारा शामिल हैं।

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

ये भी पढ़ें- 3 धुरंधर जो FIFA वर्ल्ड कप 2022 में आखिरी बार जलवा बिखेरेंगे, जर्मनी के 'भरोसेमंद' युग का होगा अंत