नई दिल्लीPublished: Nov 08, 2022 09:26:41 am
Siddharth Rai
रोहित एक कैलेंडर ईयर में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने इस साल 28 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है। जिनमें से 21 में जीत हासिल की है। वहीं 7 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
Rohit sharma record T20 world cup 2022: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 10 नवम्बर को एडीलेड ओवल में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। वहीं, बुधवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। भारत ने इस टूर्नामेंट में अबतक शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ल्ड कप में कप्तान रोहित शर्मा ने भले ही बल्ले से रन न बनाए हो लेकिन बतौर कप्तान उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया हैं। सुपर 12 के आखिरी मुक़ाबले में जिम्बाब्वे को हराकर रोहित ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है। एक ऐसा रिकॉर्ड जो इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान के पसीने छुड़वा सकता है।