29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 World Cup 2022: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड दो डबल झटका, दो खिलाड़ी हुए चोटिल

IND vs ENG, Semifinal: कल भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच से पहले ही इंग्लैंड की टीम के दो खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 9 Nov 2022, 12:13 PM IST

ind_vs_eng_semifinal.jpg

India vs. England

टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 का सेमीफाइनल राउंड आज से शुरू हो रहा है। आज 9 नवंबर को न्यूज़ीलैंड (New Zealand) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच पहले सेमीफाइनल के बाद कल 10 नवंबर को भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम में पहले से ही ज़बरदस्त फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का खौफ है। अब इंग्लैंड की टीम पर एक और मुसीबत आ गई है। इंग्लैंड को भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले ही डबल झटका लग गया है।


इंग्लैंड के दो अहम खिलाड़ी हुए चोटिल

भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड के दो अहम खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। इन दो चोटिल खिलाड़ियों का नाम डेविड मलान (Dawid Malan) और मार्क वुड (Mark Wood) है। डेविड टीम के मुख्य बल्लेबाज़ों में से एक है तो मार्क टीम के मुख्य तेज़ गेंदबाज़ों में से एक। दोनों ही खिलाड़ियों का भारत के खिलाफ इस बड़े मैच से पहले चोटिल होना इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय है। मैनेजमेंट ने इस बात की भी जानकारी दी है कि मार्क चोटिल होने के साथ ही बीमार भी है। ऐसे में दोनों ही खिलाड़ियों का भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में खेलना अभी तय नहीं है। ऐसे में सेमीफाइनल से पहले ही डेविड और मार्क का चोटिल होना भारत के खिलाफ इंग्लैंड के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है।


यह भी पढ़ें- "अगर आपके पास 6 सूर्यकुमार यादव होते, तो मेरी टीम में सभी छह खेलते", जानिए क्यों कहा टॉम मूडी ने ऐसा