29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“अगर आपके पास 6 सूर्यकुमार यादव होते, तो मेरी टीम में सभी छह खेलते”, जानिए क्यों कहा टॉम मूडी ने ऐसा

T20 World Cup 2022: सूर्यकुमार यादव के लिए हर तरफ से तारीफों का ताँता लगा हुआ है। इसी लिस्ट में अब एक नया नाम और जुड़ गया है और वह है टॉम मूडी का। क्या कहा मूडी ने? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 8 Nov 2022, 6:14 PM IST

suryakumar_yadav_and_tom_moody.jpg

Tom Moody comments on Suryakumar Yadav

इस साल सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ज़बरदस्त फॉर्म में चल रहे है। आईपीएल (IPL) के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में भी सूर्यकुमार अपने बल्ले से जमकर रन बरसा रहे है। उनकी यह ज़बरदस्त फॉर्म इस साल के टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भी जारी है। 5 मैचों में 75 के औसत से सूर्यकुमार अब तक 225 रन बना चुके हैं और इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। हाल ही में वह आईसीसी (ICC) की टॉप 10 बल्लेबाज़ों की लिस्ट में भी पहले स्थान पर आ गए है। हर तरफ से तारीफ पा रहे सूर्यकुमार की तारीफ में अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी टॉम मूडी (Tom Moody) ने भी एक बयान दिया है।


"अगर आपके पास 6 सूर्यकुमार यादव होते, तो मेरी टीम में सभी छह खेलते"

सूर्यकुमार की ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी की तारीफ करते हुए मूडी ने कहा, "अगर आपके पास 6 सूर्यकुमार यादव होते, तो मेरी टीम में सभी छह खेलते। जब आपके पास ऐसा खिलाड़ी हो जो रेड-हॉट फॉर्म में हो, तो उनके बारे में किसी भी तरह का सवाल नहीं होना चाहिए।"


यह भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले इस पूर्व दिग्गज ने विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को लेकर कही बड़ी बात

सूर्यकुमार को ऊपर के क्रम में खिलाने के सवाल पर भी दिया जवाब

मूडी ने सूर्यकुमार को ऊपर के क्रम में खिलाने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा, "वह किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते है। लेकिन मेरे हिसाब से नंबर चार पर बल्लेबाज़ी करते हुए वह काफी सहज महसूस करते है। ऐसे में मैं चाहूँगा कि सूर्यकुमार इसी पोज़िशन पर खेले।"

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड के खेमे में Suryakumar Yadav का खौफ