30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड के खेमे में Suryakumar Yadav का खौफ

T20 World Cup 2022: भारत बनाम इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच से पहले सिर्फ इंग्लैंड के खिलाड़ियों में ही नहीं, कोच में भी सूर्यकुमार यादव का खौफ साफ़ नज़र आ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 8 Nov 2022, 3:21 PM IST

suryakumar_yadav_.jpeg

Suryakumar Yadav

टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में 10 नवंबर को भारत (India) और इंग्लैंड (England) का आमना-सामना होगा। लेकिन इस मैच से पहले कुछ ऐसा सामने आया है जिससे भारतीय टीम का मनोबल बढ़ सकता है। दरअसल भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का खौफ इंग्लैंड के खेमे में छाया हुआ है। सिर्फ इंग्लैंड के खिलाड़ी ही नहीं, कोच भी सूर्यकुमार से डरे हुए हैं। और कारण है सूर्यकुमार की ज़बरदस्त फॉर्म। इसी फॉर्म की बदौलत सूर्यकुमार कुछ दिन पहले ही आईसीसी की टॉप 10 बल्लेबाज़ों की लिस्ट में भी शीर्ष पर पहुँच गए है।


इंग्लैंड के कोच माइकल हसी का बयान

इस टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के कोचिंग सलाहकार माइकल हसी (Michael Hussy) ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "सूर्यकुमार एक शानदार बल्लेबाज़ है। उन्हें बल्लेबाज़ी करते देखना मुझे पसंद है, पर मैं यहीं उम्मीद कर रहा हूँ कि सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यकुमार ज़्यादा रन न बना पाए। भारत एक शानदार टीम है और उनके खिलाफ मैच जीतने के लिए हमें अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देना होगा।”

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: सेमीफाइनल से पहले इस पूर्व गेंदबाज़ की भारत को सलाह, सूर्यकुमार यादव को लेकर कही बड़ी बात

बेन स्टोक्स है चिंतित

इंग्लैंड के ऑल-राउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने सूर्यकुमार के बारे में चिंता जताते हुए कहा, "सूर्यकुमार ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाज़ी से हमारी टीम में खौफ पैदा कर दिया है। वह एक शानदार खिलाड़ी है और अपने रचनात्मक शॉट्स से विरोधियों को आश्चर्यचकित कर देते है। लेकिन हम उम्मीद कर रहे है कि सेमीफाइनल में हमारी टीम सूर्यकुमार को रोक पाने में सफल होंगी, जिससे हम फ़ाइनल में पहुँच सके।”


यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव की तारीफ में इस ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा