30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 World Cup 2022: सेमीफाइनल से पहले इस पूर्व गेंदबाज़ की भारत को सलाह, सूर्यकुमार यादव को लेकर कही बड़ी बात

IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच से पहले भारतीय पूर्व गेंदबाज़ प्रज्ञान ओझा ने भारतीय टीम को एक सलाह दी है। क्या है यह सलाह? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 8 Nov 2022, 2:46 PM IST

suryakumar_yadav_scoop_shot.jpg

Suryakumar Yadav

टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 अब सेमीफाइनल स्टेज पर पहुँच चुका है। 9 और 10 नवंबर को खेले जाने वाले दो सेमीफाइनल मैचों में भारत (India) दूसरे दिन इंग्लैंड (England) के खिलाफ खेलेंगा। अब तक इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम यह सिलसिला जारी रखना चाहेंगी और इस टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को उठाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। सेमीफाइनल से कुछ दिन पहले ही भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज़ प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) ने भारतीय टीम को एक सलाह दी है। इस सलाह का मुख्य फोकस है ज़बरदस्त फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)।


क्या कहा प्रज्ञान ओझा ने?

ओझा ने भारतीय टीम को सलाह देते हुए कहा, "अब तक इस टूर्नामेंट में जो भी हुआ, वो अच्छा हुआ। पर अब भारतीय टीम को आगे का सोचना है। भारत को सेमीफाइनल के लिए पूरी तरह से तैयार रहना होगा, क्योंकि विरोधी टीम सूर्यकुमार को टारगेट करना चाहेगी। सूर्यकुमार ज़बरदस्त फॉर्म में चल रहे है। ऐसे में इंग्लैंड ने सूर्यकुमार के खिलाफ योजना बनानी शुरू कर दी होगी। ऐसे में भारतीय टीम के लिए ज़रूरी है कि सिर्फ सूर्यकुमार पर ही आश्रित न रहे और पूरा टॉप आर्डर ही मज़बूती से बल्लेबाज़ी करें। जिससे प्रेशर के हालात पैदा न हो, जिसमें से सूर्यकुमार को एक सुपरहीरो बनकर टीम को बचाने की ज़रुरत पड़े। आपके पास 4-5 हीरो होने चाहिए, जिससे टीम प्रेशर में न आए।"


यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव की तारीफ में इस ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा