29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले इस पूर्व दिग्गज ने विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को लेकर कही बड़ी बात

T20 World Cup 2022: भारत बनाम इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच से पहले इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन ने विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बारे में बड़ी बात कही है। पर क्या? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 8 Nov 2022, 4:38 PM IST

kevin_pietersen_on_virat_kohli_and_suryakumar_yadav.jpg

Kevin Pietersen comments on Virat Kohli and Surykumar Yadav

टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 में भारत (India) और इंग्लैंड (England) की 10 नवंबर को दूसरे सेमीफाइनल मैच में भिड़ंत होगी। इस मैच से पहले सभी अपनी राय दे रहे हैं, चाहे वो पूर्व भारतीय खिलाड़ी हो, या पूर्व ब्रिटिश खिलाड़ी। इसी लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है। हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के सबसे शानदार फॉर्म में चल रहे दो खिलाड़ियों विराट कोहली (Virat Kohli) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को लेकर बड़ी बात कही है। केविन ने अपने ब्लॉग पर इन दोनों खिलाड़ियों के बारे में लिखा है।


क्या लिखा विराट कोहली के बारे में?

केविन ने विराट के बारे में अपने ब्लॉग पर लिखा, "विराट जब खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, तब भी मैंने उनका समर्थन किया था। पर अब वह फॉर्म में लौट चुके है और ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे है। लेकिन मैं चाहता हूँ कि इंग्लैंड के खिलाफ वह अच्छी बल्लेबाज़ी न करे।"


यह भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड के खेमे में Suryakumar Yadav का खौफ

क्या लिखा सूर्यकुमार यादव के बारे में?

केविन ने सूर्यकुमार के बारे में अपने ब्लॉग पर लिखा, "सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, पूरे क्रिकेट के लिए ही सूर्यकुमार यादव को इस तरह से खेलते देखना कमाल की बात है। सूर्यकुमार जिस तरह से रन बना रहे है, वह काबिलेतारीफ है। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ उनकी पारी शानदार थी। पर मैं चाहता हूँ कि विराट की ही तरह सूर्यकुमार भी इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी बल्लेबाज़ी न करे।"


यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: सेमीफाइनल से पहले इस पूर्व गेंदबाज़ की भारत को सलाह, सूर्यकुमार यादव को लेकर कही बड़ी बात