भारतीय टीम के धुरंधर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस विश्व कप में जिस तरह की लय में हैं, उससे सभी वाकिफ़ हैं। वह लगातार अच्छी इकॉनमी के साथ गेंदबाज़ी करते हुए, भारत को अहम मौक़ों पर विकेट दिला रहे हैं। हालांकि इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों के ख़िलाफ़ वह और भी ज़्यादा घातक हो जाते हैं। टी20 में जॉस बटलर ने अब तक बुमराह का 12 पारियों में सामना किया है और उसमें सिर्फ़ 5.19 की रनरेट से रन बनाते हुए चार बार आउट हुए हैं। वहीं सैम करन तो पांच पारियों में चार बार बुमराह का शिकार बने हैं।