मैथ्यू मॉट को उम्मीद है कि दाएं हाथ का यह बल्लेबाज सेमीफाइनल में अच्छा प्रदर्शन करेगा। अहम मैचों में विराट हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दोहराते हैं। आईसीसी ने मैथ्यू मॉट के हवाले से कहा, "विराट ने बहुत लंबे समय में अपनी क्लास साबित की है और वह उन खिलाड़ियों में से हैं, जिनके लिए हमने अच्छी तैयारी की है। हम जानते हैं कि वह कैसे खेल सकता है और वह हमारे लिए कितना खतरनाक हो सकता है। अब तक टूर्नामेंट में क्या हुआ, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। बड़े मैचों में हमेशा आपके मुख्य खिलाड़ी कमान संभालते हैं। उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ी हर चुनौती के लिए तैयार होंगे।"