6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ENG: संजू सैमसन अपना ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जसप्रीत बुमराह को देने चाहते थे, बोले- मैं यहां नहीं होता अगर…

सैमसन ने 42 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 89 रन की पारी खेली। इस बीच ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन की साझेदारी की।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Mar 06, 2026

IND vs ENG, T20 World Cup 2026, Sanju Samson

संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। (Photo - BCCI)

Sanju Samson, India vs England, T20 World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुक़ाबले में भारत ने विस्फोटक विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की तूफानी पारी के दम पर 7 रन से जीत दर्ज की। इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने चौथी बार फाइनल में जगह बना ली है। 89 रन की शानदार पारी के लिए सैमसन को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। लेकिन संजू ने यह अवार्ड तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को देने की बात कही।

सैमसन ने 89 रनों की ताबड़तोड़ परी खेली

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने निर्धारित ओवरों मे 7 विकेट खोकर 246 रन बनाए। इस मुकाबले में सैमसन ने 42 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 89 रन की पारी खेली। इस बीच ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन की साझेदारी की।

सैमसन ने अतिरिक्त समय किया और लंबी पारी खेली

भारत की जीत के बाद सैमसन ने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है। सच कहूं तो पिछले मैच से ही मुझे महसूस हो गया था कि मेरी फॉर्म वापस आ रही है, इसलिए मैंने सोचा कि इसे जारी रखना जरूरी है। देश के लिए अहम मुकाबलों में फॉर्म हासिल करना आसान नहीं होता, इसलिए मैंने सोचा कि बड़े मैच में अपनी बल्लेबाजी का पूरा फायदा उठाना चाहिए। मैंने खुद को थोड़ा अतिरिक्त समय दिया और अपनी पारी को थोड़ा सोच-समझकर आगे बढ़ाया। मैंने अच्छी तैयारी की थी और चीजें मेरे पक्ष में गईं। शुरुआत में थोड़ा भाग्य का साथ भी मिला, लेकिन उसके बाद मैं लय को बनाए रखना चाहता था।"

सैमसन ने इस पिच को लेकर कहा, "वानखेड़े स्टेडियम में खेलते हुए हमें पता होता है कि यहां कोई भी स्कोर सुरक्षित नहीं होता, इसलिए मैं ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश कर रहा था। यहां 250 का स्कोर भी चेज किया जा सकता है और इंग्लैंड ने भी बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। मुझे लगता है कि उनके खेलने के तरीके को भी पूरा श्रेय जाता है और यह वास्तव में एक शानदार सेमीफाइनल रहा।"

बुमराह को समर्पित किया अपना अवार्ड

उन्होंने कहा, "हमें परिस्थितियों का सही आकलन करना होता है। हमने वानखेड़े में काफी मैच खेले हैं। आज टीम ने जिस तरह प्रदर्शन किया, उससे मैं बहुत खुश हूं। पूरा श्रेय जसप्रीत को भी जाता है। बुमराह वर्ल्ड क्लास बॉलर हैं और ऐसा गेंदबाज जेनेरेशन में एक बार आता है। मुझे लगता है कि आज उन्होंने यही किया। यह अवार्ड असल में उन्हें मिलना चाहिए। अगर हम अंत के ओवरों में इस तरह से गेंदबाजी नहीं करते तो मुझे लगता है कि मैं यहां खड़ा नहीं होता। सारा क्रेडिट गेंदबाजों को जाता है। उन्होंने मुश्किल हालात में खुद पर भरोसा कायम रखा।"

सैमसन ने कहा, "वानखेड़े में खेलना एक अविश्वसनीय अनुभव होता है। यहां शतक लगाने के बारे में सोचकर बल्लेबाजी नहीं की जाती, वह तो खेलते-खेलते हो जाता है। आपको बस लगातार आक्रामक खेलना होता है। टीम के लिए योगदान देकर मैं बहुत खुश हूं।" भारतीय टीम 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के विरुद्ध फाइनल मैच खेलने उतरेगी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप