8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आदिल रशीद ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसके लिए कुछ भी नहीं करना पड़ता

आपको बता दें कि आदिल रशीद ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उन्होंने वापसी की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 13 Aug 2018, 10:30 AM IST

ADIL RASHID

इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने बल्लेबाजी-गेंदबाजी किए बिना जीत लिया मैच, बना दिया यह अजीबो-गरीब रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के लेग स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद ने बहुत ही अजीबो-गरीब रिकॉर्ड अपने नाम किया है। रशीद ने भले ही इंग्लैंड को मैच जीतने में कोई योगदान न दिया हो लेकिन उनके बाकी के गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाज नतमस्तक नजर आए।बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन के कारण भारत को ऐतिहासिक लॉर्डस मैदान पर दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को इंग्लैंड के हाथों पारी और 159 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। मेजबान इंग्लैंड ने पहला टेस्ट मैच 31 रन से जीता था और अब उसने दूसरा मैच भी जीतकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।


रशीद का रिकॉर्ड-
आदिल रशीद ऐसे 13वें क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट मुकाबले में खेलने वाले 11 खिलाड़ियों का हिस्सा रहकर भी एक भी ओवर नहीं फेका, बल्लेबाजी नहीं की, कैच नहीं पकड़ा और स्टंपिंग भी नहीं की। रशीद के बल्लेबाजी पर उतरने से पहले इंग्लैंड ने पारी घोषित कर दी और तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिलने के कारण उनकों गेंदबाजी में एक भी ओवर नहीं मिला। रशीद से पहले 12 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके साथ ऐसा हुआ है- पी चैपमैन, बी वैलेंटाइन, बिल जोहन्सटन(2 बार), कृपाल सिंह, एन कांट्रेक्टर, सी मैकडर्मोट, आसिफ मुज्तबा, एन मैकेंज़ी, ए प्रिंस, जी बेट्टी, जे रुडोल्फ और रिद्धिमान साहा।

यह भी पढ़ें-IND VS ENG: इससे घटिया बल्लेबाजी नहीं हो सकती- 4 रन पर ऑल-आउट हुई टीम इंडिया!

यह भी पढ़ें- आंद्रे रसेल ने पहले झटकी हैट्रिक फिर बल्ले से मचाया कोहराम- तूफानी पारी में लगाए 13 छक्के 6 चौके


मैच का हाल-
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 107 रन पर ऑलआउट कर दिया और फिर उसने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 396 रन बनाकर पारी घोषित कर दी तथा 289 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड के इस स्कोर के जवाब में भारतीय टीम मैच के चौथे दिन दूसरी पारी में चायकाल के बाद 47 ओवर में 130 रन पर ऑलआउट हो गई।