
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के तीन टेस्ट खेले जा चुके हैं। चौथा टेस्ट 2 से 6 सितंबर के बीच खेला जाना है। अभी सीरीज एक—एक से बराबर है। हालांकि चौथे टेस्ट में टीम इंडिया की टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं। लेकिन इसके बावजूद इस दौर पर कुछ ऐसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं जिनको चाह कर भी कप्तान विराट कोहली प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दे पाएंगे।
अभिमन्यु ईश्वरन
अभिमन्यु ईश्वन को इंग्लैंड दौरे पर पहली बार भारतीय टीम में जगह दी गई है। अभिमन्यु को इंग्लैंड दौरे पर रिजर्व ओपनर के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। हालांकि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना बेहद मुश्किल है। दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन अगर इन दोनों खिलाड़ियों में कोई भी चोटिल होता भी है तो पृथ्वी शॉ उनकी जगह ले लेंगे। ऐसे में अभिमन्यु ईश्वरन के लिए ये दौरा बेंच पर ही कट जाएगा।
मयंक अग्रवाल
अभिमन्यु की तरह ही मयंक अग्रवाल को भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिल पाना मुश्किल है। शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद मंयक अग्रवाल इस दौरे पर रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के बड़े दावेदार थे। लेकिन पहले टेस्ट से ठीक पहले मयंक चोटिल हो गए और उनकी जगह केएल राहुल को मिल गई। इसी के साथ राहुल ने इस दौरे पर बेहतरीन बल्लेबाजी कर अपनी जगह पक्की कर ली है। ऐसे में मयंक अग्रवाल को पूरे दौरे पर टीम में जगह मिल पाना बेहद ही मुश्किल है।
उमेश यादव
टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज उमेश यादव को इंग्लैंड दौरे पर पूरी सीरीज में मौका मिल पाना मुश्किल है। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ भारत के पास कई बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं, जोकि टीम में अपनी जगह एकदम पक्की कर चुके हैं। इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर सभी ने कुछ मौकों पर खुद को साबित किया है। ऐसे में उमेश यादव को अब टीम में जगह तब ही मिल पाएगी जब दो या तीन खिलाड़ी चोटिल हो जाएं।
Published on:
30 Aug 2021, 11:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.