29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट
Ind vs Eng Video : जब अश्विन की गेंद पर घायल हुए पंत, बुलाना पड़ा फिजियो
Play video

Ind vs Eng Video : जब अश्विन की गेंद पर घायल हुए पंत, बुलाना पड़ा फिजियो

आश्विन की एक गेंद पिच पर पड़ने के बाद कुछ ज्यादा ही घूम गई और गेंद जाकर सीधे ऋषभ पंत के मुंह पर लगी। पंत कुछ समय के लिए बेचैन हो गए। इसके बाद फिजियो ने मैदान में आकर पंत को देखा और उनके साथ आये जडेजा ने पंत को पानी पिलाया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 2 Sep 2018, 4:47 PM IST

नई दिल्ली। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से पिछड़ रही भारतीय टीम में चौथे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन कर टेस्ट में जीत की उम्मीदें जगा दी थी । लेकिन मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम ने शानदार वापसी की।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 246 रनों पर ऑल आउट होने के बाद मैच के तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में 260 रन बना लिए थे।भारत को अगर यह मैच जीतकर सीरीज में बने रहना है तो इंग्लैंड की पारी को जल्द से जल्द समेटना होगा । खैर हम बात करते हैं कल कि इंग्लैंड की पारी के दौरान 77 वें ओवर में हुए एक वाकये बारे में दरअसल अश्विन जब गेंदबाजी कर रहे थे उनकी गेंदे गजब कि टर्न कर रही थी । आश्विन की एक गेंद पिच पर पड़ने के बाद कुछ ज्यादा ही घूम गई और गेंद जाकर सीधे ऋषभ पंत के मुंह पर लगी। पंत कुछ समय के लिए बेचैन हो गए।फिर फिजियो थेरपिस्ट को मैदान में बुलाया गया। इसके बाद फिजियो ने मैदान में आकर पंत को देखा और उनके साथ आये जडेजा ने पंत को पानी पिलाया।हालांकि, बाद में पंत वापस कीपिंग करने लगे, लेकिन इस सब के बीच कुछ समय के लिए वो जरूर असहज दिखें आइये सोनी टीवी के सौजन्य से यह वीडियों देखते हैं :-