देखते हैं आगे क्या होता है
अब कोहली के इस तरह से उनके वाक्ये को दोहराने पर रूट ने कहा है कि कोहली के ऐसा करने से सीरीज में रोमांच उत्पन्न हो गया है। रूट ने दूसरे दिन गुरुवार का खेल शुरू होने से पहले स्काई स्पोटर्स से कहा, "मैंने मैदान पर इसे देखा नहीं था। मैंने दिन का खेल खत्म होने के बाद रात में इसे देखा।"इंग्लैंड के कप्तान ने कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि इससे टेस्ट क्रिकेट में एक नया तमाशा जुड़ गया है। इससे सीरीज में थोड़ा मनोरंजन होगा। सीरीज के शुरुआत में ऐसा होने से सीरीज में मजा आएगा। देखते हैं पांच टेस्ट मैचों में यह कैसे निकल कर सामने आती है।"रूट के आउट होने से भारतीय टीम को पलड़ा भारी हो गया था। इंग्लैंड ने पहले दिन के आखिरी सत्र में छह विकेट खो दिए थे। मेजबान टीम ने दिन का अंत नौ विके के नुकसान पर 285 रनों के साथ किया था।