28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपक हुड्डा और संजु सैमसन की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद, भारत ने अपने नाम किया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs IRE: अंतरराष्ट्रीय टी20 में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी टीम ने 200 से ज्यादा रन बनाए और टीम के तीन बल्लेबाज गोल्डन डाक पर आउट हुए। इस मैच में दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल और हर्षल पटेल बिना खाता खोले पहली गेंद पर पवेलियन लौट गए।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 29 Jun 2022, 10:52 AM IST

sanju_and_hooda.png

दीपक हुड्डा और संजु सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी की।

India vs Ireland T20 record: भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुक़ाबले में भारत ने मेजबान को 4 रन से हरा दिया। इस मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज संजु सैमसन और दीपक हुड्डा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और टी20 इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी बनाई। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 176 रन जोड़े। लेकिन इसके बावजूद भारतीय बल्लेबाजों ने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज़ कर लिया।

दरअसल इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी थोड़ा लड़खड़ा गई और 12 रन के भीतर एक के बाद एक 4 विकेट खो दिये। इस दौरान टीम के तीन बल्लेबाज गोल्डन डक पर आउट हुए। दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल और हर्षल पटेल बिना खाता खोले पहली गेंद पर पवेलियन लौट गए।

ये भी पढ़ें - IND vs IRE: मैच भारत ने जीता, लेकिन आयरलैंड ने बना डाले ढेरों रिकॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय टी20 में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि किसी भी टीम ने 200 से ज्यादा रनों का आंकड़ा हासिल कर लिया हो और इस दौरान उस टीम 3 बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए हो। बता दें भारत ने इस मैच में 7 विकेट खोकर 225 रन बनाए थे, जवाब में आयरलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 221 रन ही बना सकी और 4 रन से हार गई। इस जीत के साथ भारत ने 2 मैच की टी20 सीरीज को क्लीनस्वीप कर दिया।

संजू सैमसन ने इस मैच में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला टी20 अर्धशतक लगाया। उन्होंने 77 रन की पारी खेली। दीपक हुड्डा ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने 104 रन की पारी खेली। इसी के साथ हुड्डा भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बन गए। उनसे पहले कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व दिग्गज खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना और लोकेश राहुल यह कारनामा कर चुके हैं।