28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs IRE: मैच भारत ने जीता, लेकिन आयरलैंड ने बना डाले ढेरों रिकॉर्ड

IND vs IRE: यह आखिरी टी20 मुक़ाबला भले ही भारत ने जीत लिया हो। लेकिन आयरलैंड ने शानदार बल्लेबाजी कर दर्शकों का दिल जीत लिया और अपने नाम कई रिकॉर्ड भी किए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 29 Jun 2022, 10:07 AM IST

paul_stirling.png

India vs Ireland T20 record: भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुक़ाबले में जमकर रन बरसे। जहां एक तरफ भारतीय बल्लेबाज दीपक हुड्डा और संजु सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और टीम को 225 के स्कोर तक पहुंचाया। वहीं आयरलैंड ने भी आखिरी गेंद तक हार नहीं मानी और पॉल स्टर्लिंग, कप्तान एंड्रयू बलबिरनी और जॉर्ज डोकरेल की बेहतरीन बल्लेबाजी की मदद से 221 रन ठोक डाले। आयरलैंड इतिहास रचने से सिर्फ 4 रन से चूक गया।

भले ही यह मैच भारत ने जीता हो लेकिन आयरलैंड की बल्लेबाजी ने सब का दिल जीत लिया। यह आयरलैंड द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा टी20 टोटल है। इससे पहले 2013 में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ 225 रन बनाए थे। वहीं 200 के ज्यादा रन बनाने के बाद सबसे कम रन से हर्णे के मामले में आयरलैंड दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर भारत का नाम आता है। भारत 2016 में यूएसए में खेले गए टी20 मुक़ाबले में वेस्टइंडीज से 1 रन से हार गया था।

ये भी पढ़ें - दीपक हुडा ने टी-20 इंटरनेशनल करियर का लगाया पहला शतक, आयरलैंड के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

आयरलैंड के अलावा भारत ने भी इस मैच में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। इस मैच में संजु और दीपक ने टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी साझेदारी की। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 176 रन जोड़े। इसी के साथ उन्होंने 2020 में केप टाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड के जोस बटलर और डेविड मालन की 167 रनों की सबसे बड़ी साझेदारी को पीछे छोड़ दिया।

संजू सैमसन ने इस मैच में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला टी20 अर्धशतक लगाया। उन्होंने 77 रन की पारी खेली। दीपक हुड्डा ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने 104 रन की पारी खेली। इसी के साथ हुड्डा भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बन गए। उनसे पहले कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व दिग्गज खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना और लोकेश राहुल यह कारनामा कर चुके हैं।