17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न्यूजीलैंड ने 8 साल बाद भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया के खिलाफ पहली जीत के साथ रचा इतिहास, एक ही मैच में बना डाले इतने रिकॉर्ड

IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय सरजमीं पर 2017 के बाद से लगातार आठ वनडे हार के बाद भारत के खिलाफ न्‍यूजीलैंड ने पहली जीत का स्‍वाद चखते हुए इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ ही उसने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jan 15, 2026

IND vs NZ 2nd ODI

भारत बनाम न्‍यूजीलैंड मैच के बाद एक-दूसरे से हाथ मिलाते खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: IANS)

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच बुधवार को बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए केएल राहुल के शतक के दम पर स्‍कोर बोर्ड पर निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 284 रन लगाए। इसके जवाब में न्‍यूजीलैंड ने 15 गेंद शेष रहते तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्‍य को हासिल कर लिया। मेहमान टीम की जीत के हीरो डेरिल मिचेल रहे, जिन्‍होंने 117 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 131 रनों की पारी खेली। इस जीत के साथ ही न्‍यूजीलैंड ने इतिहास रच दिया है। भारत में 2017 के बाद से लगातार आठ वनडे हार के बाद भारत के खिलाफ यह उनकी पहली जीत है। इसके साथ ही विपक्षी टीम ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।

2017 के बाद भारत में भारत के खिलाफ पहली जीत

बता दें कि भारत में 2017 के बाद से भारत के खिलाफ न्‍यूजीलैंड की टीम ने लगातार आठ वनडे इंटरनेशनल मैच हारने के बाद पहली जीत का स्‍वाद चखा है। इस ऐतिहासिक जीत में डेरिल मिचेल का योगदान सबसे बड़ा है। उन्‍होंने 117 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्‍कों की मदद से नाबाद 131 रनों की शानदार पारी खेली। इस उम्‍दा प्रदर्शन के लिए उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

भारत में IND के खिलाफ डेरिल मिशेल के पिछले चार ODI स्कोर

130 (127)
134 (119)
84 (71)
131* (117)

NZ द्वारा IND के खिलाफ सबसे बड़ा सफल चेज़ (ODIs)

348 हैमिल्टन में, 2020
307 ऑकलैंड में, 2022
297 माउंट माउंगानुई में, 2020
285 राजकोट में, 2026*
281 वानखेड़े में, 2017

भारत में सबसे बड़ा रन चेज

यह भारत में न्यूजीलैंड द्वारा सफलतापूर्वक चेज़ किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है, जो क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2023 के शुरुआती मैच में अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ उनके 283 रन के चेज से बेहतर है।

राजकोट में पहला रन चेज

बता दें कि राजकोट में अब तक कुल पांच वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इससे पहले खेले गए सभी चार मैच पहले बल्‍लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते थे। राजकोट में यह पहला सफल रन चेज है।

कुलदीप द्वारा एक वनडे पारी में दिए गए सबसे ज्‍यादा रन

84/2 बनाम न्यूज़ीलैंड, हैमिल्टन, 2020
84/0 बनाम इंग्लैंड, पुणे, 2021
82/1 बनाम न्यूज़ीलैंड, राजकोट, 2026*
78/1 बनाम दक्षिण अफ्रीका, रायपुर, 2025

वनडे में न्यूज़ीलैंड की ओर से भारत के खिलाफ सबसे ज्‍यादा 100

5 - नाथन एस्टल (29 पारियां)
3 - डेरिल मिशेल (10 पारियां)*
3 - क्रिस केर्न्स (28 पारियां)
3 - रॉस टेलर (34 पारियां)