
रोहित शर्मा (Photo source: IANS)
IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे इंटरनेशनल सीरीज दो मैचों के बाद 1-1 की बराबरी पर है। आज रविवार 18 जनवरी को तीसरा और निर्णायक मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के लिए पूरा जोर लगाएंगी। इस भिड़ंत में खासतौर पर सबकी नजरें रोहित शर्मा पर होंगी, क्योंकि हिटमैन इस मैच में इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम की दूरी पर हैं। इस मामले में उनके निशाने पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का एक महारिकॉर्ड है। अगर आज रोहित का बल्ला चला तो सचिन का ये कीर्तिमान ध्वस्त हो सकता है।
बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के 24 साल दिए, जो कि अब टूटने वाला है। हिटमैन अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ देते हैं तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।
रोहित शर्मा के फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में बतौर ओपनर कुल 45 शतक हैं। जबकि सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल के करियर में बतौर ओपनर 45 शतक लगाए थे। रोहित शर्मा आज शतक लगाते ही मास्टर ब्लास्टर का ये महारिकॉर्ड को तोड़ देंगे। इतना ही नहीं वह ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज भी बन जाएंगे।
इंटरनेशनल क्रिकेट में फिलहाल बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा सेंचुरी के मामले में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर नंबर-1 पर हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में बतौर ओपनर कुल 49 शतक लगाए। इसके बाद दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से सचिन तेंदुलकर के साथ रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 45-45 शतक जड़े हैं। इस सूची में तीसरे पायदान पर वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल हैं, जिन्होंने बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 42 शतक ठोके थे।
Published on:
18 Jan 2026 11:04 am

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
