
India vs Pakistan: आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मुकाबले को क्रिकेट फैंस ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए टीवी और डिजिटल पर लाइव देखा। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया। इसी मैच में विराट कोहली अपने वनडे करियर का 52वां शतक जड़ा। यह पल सिर्फ विराट फैंस के लिए ही नहीं बल्कि दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया। इस शतक से पहले कोहली वनडे और टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिए तरस रहे थे लेकिन जैसे ही बड़े मुकाबले में वह मैदान पर उतरे, उन्होंने दुनिया को दिखाया कि क्यों उन्हें रन मशीन के नाम से जाना जाता है।
इस मुकाबले में जब विराट कोहली अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे तो पाकिस्तान स्पिनर अबरार अहमद ने कोहली के सामने कुछ ऐसा किया, जिससे उन्हें काफी ट्रोल किया गया। बाद में कोहली ने शतक ही नहीं मारा बल्कि पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। मैच के बाद कोहली ने अबरार के कंधों पर हाथ भी रखा। मैच के बाद विराट कोहली के इस व्यवहार की फिर से जमकर तारीफ हुई तो अबरार को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। अब अबरार ने उस पल के बारे में बड़ा खुलासा किया है, जिसकी वजह से वह फैंस के काफी कुछ बुरा भला सुन चुके हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला दुबई में 9 मार्च को खेला जाएगा लेकिन पाकिस्तान समेत उन 5 टीमों के लिए बी ये मुकाबला खत्म हो चुका है, जो इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में पाकिस्तानी खिलाड़ी अब न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 और वनडे सीरीज की तैयारियों से पहले अपने घर पहुंचे। अबरार अहमद ने इस दौरान एक पाकिस्तानी चैनल को इंटरव्यू दिया और उस पल को लेकर बड़ा खुलासा किया।
पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद ने कहा, "भारत बनाम पाकिस्तान के मुकाबले में विराट कोहली को गेंदबाजी करने का मेरा बचपन का सपना था, जो दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पूरा हुआ। मेरे लिए यह एक बड़ी चुनौती थी और मैंने गेंदबाजी के दौरान उन्हें मेरी गेंद पर छक्का मारने के लिए कहा, हालांकि वह कभी नाराज नहीं हुए। कोहली एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं और इसके साथ हे वह बेहतर इंसान हैं. मैच के बाद उन्होंने मुझसे कहा कि अच्छी गेंदबाजी की. इससे मेरा दिन बन गया था." अबरार ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की और 10 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
Updated on:
7 Mar 2025, 9:32 PM IST
Published on:
7 Mar 2025, 9:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.