11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ind vs SA: सेनुरन मुथुसामी ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

Ind vs SA 2nd Test Day 2 Highlights: भारत के खिलाफ गुवाहाटी टेस्‍ट में साउथ अफ्रीकी बल्‍लेबाज सेनुरन मुथुसामी ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। वह भारतीय टीम के खिलाफ नंबर 7 या उससे नीचे से टेस्ट शतक बनाने वाले तीसरे प्रोटियाज बल्‍लेबाज बन गए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Nov 23, 2025

Ind vs SA 2nd Test Day 2 Highlights

साउथ अफ्रीकी बल्‍लेबाज सेनुरन मुथुसैमी शतक का जश्‍न मनाते हुए। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Ind vs SA 2nd Test Day 2 Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका अपनी पहली पारी में लंच तक सात विकेट के नुकसान पर 428 रन के साथ बहुत ही मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है। मुथुसामी 203 गेंदों पर 10 चौके और 2 छक्‍कों की मदद से 107 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, मार्को यानसेन 57 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्‍कों के साथ 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब तक पांच सेशन हो चुके हैं, लेकिन सभी साउथ अफ्रीका के नाम ही रहे हैं।

मुथुसामी ने बनाया ये रिकॉर्ड

इस मुकाबले में सेनुरन मुथुसामी ने शतक लगाकर भारत के खिलाफ इतिहास टेस्‍ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वह नंबर 7 या उससे नीचे से टेस्ट शतक बनाने वाले तीसरे साउथ अफ्रीका के तीसरे बल्‍लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले क्विंटन डी कॉक (111, विशाखापत्तनम, 2019) और लांस क्लूजनर (102*, केप टाउन, 1997) ऐसा कर चुके हैं।

एक नजर मैच पर

मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका के कप्‍तान टेम्‍बा बावुमा ने टॉस जीतकर पर बल्‍लेबाजी का फैसला किया, जिसे सलामी बल्‍लेबाज एडेन मार्करम और रयान रिकेल्‍टन ने बिलकुल सही साबित करते हुए पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। मार्करम 38 के निजी स्‍कोर पर बुमराह का शिकार बने। इसके बाद अफ्रीकी टीम को दूसरा झटका 82 के स्‍कोर पर ही रिकेल्‍टन (35) को कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाकर दिया।

दूसरे दिन दो सेशन में गिरा सिर्फ एक विकेट

अफ्रीकी टीम को तीसरा विकेट टेम्‍बा बावुमा (41) के रूप में 166 के स्‍कोर पर गिरा। फिर 187 के स्‍कोर पर ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स (49) को कुलदीप यादव ने जायसवाल के हाथों कैच कराकर दिया। पांचवां विकेट 201 के स्‍कोर पर वियान मुल्‍डर (13) के रूप में गिरा। मुल्‍डर भी कुलदीप का शिकार बने। इसके बाद छठा विकेट टोनी डीजोर्जी के रूप में 246 के स्‍कोर पर गिरा। मैच के दूसरे दिन 334 के स्‍कोर पर जडेजा ने काइल वैरेन (45) को स्‍टंप कराकर साउथ अफ्रीका को सातवां झटका दिया।