
SA vs IND 4th T20i Highlights: साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में संजू सैमसन ने बल्ले से जमकर तबाही मचाई। संजू ने शतक के बाद 2 डक बनाए और फिर अंतिम मुकाबले फिर से तूफानी शतक ठोक दिया। उन्होंने 56 गेंदों पर 109 रन की नाबाद पारी खेली। संजू ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 9 छक्के मारे। हालांकि, उनके एक छक्के से दर्शक दीर्घा में बैठी एक महिला फैन घायल हो गई। मुंह पर गेंद लगने के बाद वह फूट-फूटकर रोती हुई नजर आई। इसके बाद संजू सैमसन ने महिला की ओर इशारा करते हुए लाइव मैच में माफी भी मांगी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि संजू सैमसन छक्के के लिए एक हवाई शॉट खेलते हैं और गेंद दर्शक दीर्घा में बैठी एक महिला फैन के चहरे पर जाकर लगती है। गेंद लगते ही महिला फूट-फूटकर रोने लगती है। जैसे ही संजू उसे देखते है तो उससे माफी मांगते हैं। वीडियो को देख सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिला के चेहरे पर गेंद काफी तेजी से लगी है। इस वीडियो को जियो सिनेमा के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया है। वह तिलक वर्मा के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे। संजू सैमसन ने 4 मैचों की 4 पारियों में कुल 216 रन बनाए। हालांकि दूसरे और तीसरे मुकाबले में वह खाता भी नहीं खोल सके। संजू सैमसन के नाम अब टी20 इंटरनेशनल में तीन शतक हो गए हैं। वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
Published on:
16 Nov 2024 09:29 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
