22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs SA: टी20 वर्ल्डकप में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड शानदार, सिर्फ एक टीम से हारी है एक मैच

IND vs SA Head to Head in T20I: भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने सामने होंगी। दोनों टीमों के पिछले 2 साल के रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं।

2 min read
Google source verification
South Africa cricket Team

साउथ अफ्रीका (फोटो- IANS)

India vs South Africa T20 Head To Head: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी। ये दोनों टीमें 2024 टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में भी भिड़ चुकी हैं और तब से दोनों टीमों का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। सुपर-8 चरण में ग्रुप-1 का यह पहला मुकाबला होगा और काफी हद तक इस मैच के परिणाम पर निर्भर करेगा। दोनों ही टीमें सेमीफाइनल की प्रबल दावेदार हैं।

टी20 वर्ल्डकप के आंकड़े

आपको बता दें कि मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे किया जाएगा। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। दोनों टीमें अब तक सात बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से पांच बार भारतीय टीम को जीत मिली है, जबकि दो बार साउथ अफ्रीका की टीम जीत पाई है।

बारबाडोस में भारतीय टीम ने इसी साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का अपना दूसरा खिताब जीता था। उसके बाद से दोनों टीमें नौ बार आमने-सामने हुई हैं और यहां भी भारतीय टीम भारी पड़ी है। इन नौ मुकाबलों में से सात मैच टीम इंडिया ने जीते हैं, जबकि दो मुकाबले साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किए हैं।

सिर्फ भारतीय टीम से हारी है साउथ अफ्रीका

हालांकि वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड भी भारत की तरह ही शानदार रहा है। पिछले वर्ल्ड कप से लेकर अब तक दोनों टीमें 13 मुकाबले खेल चुकी हैं। भारतीय टीम ने इनमें से सभी मैचों में जीत हासिल की है, जबकि साउथ अफ्रीका ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। एकमात्र मुकाबला जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था, वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल था, जो बारबाडोस में खेला गया था।

साउथ अफ्रीका की टीम उस हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि भारतीय टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। इस मुकाबले को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भी इस मैच का सीधा प्रसारण उपलब्ध होगा।