22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्या की एक गलती और टीम इंडिया की शानदार शुरुआत पर फिर गया पानी, मिलर-ब्रेविस ने खूब उठाया फायदा

IND vs SA Super 8 Update: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की और 20 रन पर ही साउथ अफ्रीका के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।

2 min read
Google source verification
David Miller

डेविड मिलर (फोटो- IANS)

India vs South Africa Update: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हुईं। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया। यह फैसला चौंकाने वाला जरूर था, लेकिन शायद टीम मैनेजमेंट विनिंग मोमेंटम के साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहती थी। हालांकि अच्छी शुरुआत के बाद सूर्या ने बॉलिंग के साथ छेड़छाड़ की, जिसकी वजह से साउथ अफ्रीका ने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

20 रन पर गिर गए 3 विकेट

पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। टीम का टॉप ऑर्डर सिर्फ 20 रन के भीतर पवेलियन लौट गया। क्विंटन डी कॉक 6 रन खोले बिना आउट हुए, जबकि एडेन मार्करम 4 रन और रयान रिकेल्टन 7 रन बनाकर आउट हो गए। साउथ अफ्रीका की इस खराब शुरुआत के बाद ऐसा लग रहा था कि टीम शायद 100 रन के भीतर ही सिमट जाएगी।

लेकिन इसके बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव से एक बड़ी चूक हो गई, जिसका फायदा डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने जमकर उठाया। दरअसल, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई थी। अर्शदीप सिंह ने मैच का पहला ओवर डाला और सिर्फ चार रन खर्च किए। जसप्रीत बुमराह दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए और उन्होंने क्विंटन डी कॉक को पवेलियन भेज दिया। तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने कप्तान एडेन मार्करम को आउट कर दिया। चौथे ओवर में भी अर्शदीप ने रयान रिकल्टन को पवेलियन भेज दिया। इस ओवर में सिर्फ एक रन खर्च हुआ।

4 ओवर बाद बदल दी गेंदबाजी

इसके बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव से बड़ी गलती हो गई और उन्होंने अर्शदीप सिंह को हटाकर वरुण चक्रवर्ती को आक्रमण पर लगा दिया। वरुण चक्रवर्ती ने अपने पहले ही ओवर में 11 रन लुटा दिए। इसके बाद अर्शदीप सिंह का साइड बदला गया, लेकिन यह भी कारगर साबित नहीं हुआ। छठे ओवर में अर्शदीप सिंह ने 10 रन खर्च किए। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर को गेंदबाजी पर लगाया गया और उन्होंने भी अपने पहले ओवर में 11 रन दे दिए। इसके बाद सातवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने 17 रन लुटा दिए। जिस टीम ने 20 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे, वह 12वें ओवर में ही 111 रन तक पहुंच गई।

हालांकि 13वें ओवर में शिवम दुबे ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउट कर दिया, लेकिन उसी ओवर में दूसरी ओर डेविड मिलर ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यहीं से यह तय हो गया कि साउथ अफ्रीका अब बड़े स्कोर की ओर बढ़ जाएगी। मिलर63 रन बनाकर आउट हुए, तो ब्रेविस ने 45 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती काफी महंगे साबित हुए और 4 ओवर में 47 रन खर्च कर दिए। दूसरी ओर शिवम दुबे ने 2 ओवर में 32 रन लुटाए।