22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

8वें नंबर तक बल्लेबाज! लंबी बैटिंग लाइन-अप के साथ साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरा भारत, देखें प्लेइंग 11

IND vs SA T20 World Cup 2026 Super 8: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में आज भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने सामने हैं, जहां प्रोटियाज टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।

2 min read
Google source verification
SA vs IND

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

India vs South Africa Super 8 Update: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के सुपर 8 के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से हो रहा है। टीम इंडिया इस मुकाबले में 8 बल्लेबाजों के साथ उतरी है। साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11

एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस का फैसला सभी को हैरान कर रहा है। अब तक खेले गए 13 मुकाबलों में से यह सिर्फ तीसरी बार हुआ है, जब किसी टीम ने टॉस जीतने के बावजूद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इससे पहले भारतीय टीम ने दो बार ऐसा किया था और दोनों ही बार उसे जीत मिली थी। साल 2023 में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था, जबकि 2026 वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स को मात दी थी।

सूर्या भी चाहते थे पहले बैटिंग

टॉस हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह भी पहले बल्लेबाजी करने की सोच रहे थे, लेकिन पहले गेंदबाजी करने में भी कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने बताया कि हमने दो–तीन दिन पहले यहां एक मुकाबला खेला था, जिसमें हमने पहले बल्लेबाजी की थी। जहां विकेट से थोड़ी मदद मिल रही थी, इसलिए अब यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम उसका फायदा कैसे उठाते हैं।

दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं और दोनों का पिछले टी20 वर्ल्ड कप से रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। 2024 टी20 वर्ल्ड कप से लेकर अब तक साउथ अफ्रीका ने 13 मुकाबलों में से 12 में जीत हासिल की है, जबकि एक मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा था। यह हार उसे बारबाडोस में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाफ मिली थी। दूसरी ओर, भारतीय टीम 2024 टी20 वर्ल्ड कप से अब तक अजेय है।