3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs SL: श्रीलंकाई फील्डर बना ‘सुपरमैन’, हवा में उछलकर एक हाथ से पकड़ा हैरतअंगेज कैच

India vs Sri Lanka: श्रीलंकाई फील्डर ने शानदार ढंग से संजू सैमसन का कैच लपका। कैच को लपकने के बाद खुद इस खिलाड़ी को ही यकीन नहीं हुआ कि उसने कैसे इस कैच को लपका। फील्डर के चेहरे के भाव साफ इस बात को बता रहे थे। बिनूरा फर्नांडो का यह कैच हर मायनों में जबरदस्त था।
2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Feb 26, 2022

IND vs SL Baniura Fernando brilliant catch to dismiss Sanju Samson

India vs Sri Lanka

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच धर्मशाला के मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले को टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत लिया है। नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे संजू सैमसन रंग में लौटे और उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की। संजू सैमसन ने 25 गेंदों पर 3 छक्कों के दमपर 39 रन बनाए। संजू सैमसन ने अपनी इस पारी के दौरान लगातार 3 सिक्स लगाए थे। हालांकि, जिस तरह से वो आउट हुए वो काफी हैरान करने वाला था। आउट होने से पहले संजू सैमसन ने उसी ओवर में 3 छक्के जड़े चुके थे। लेकिन, फील्डर ने हवा में उड़कर कैच लपक लिया।

ये हैरतअंगेज कैच स्लिप पर खड़े फील्डर बिनूरा फर्नांडो ने लपका। कैच को लपकने के बाद खुद इस खिलाड़ी को ही यकीन नहीं हुआ कि उसने कैसे इस कैच को लपका। फील्डर के चेहरे के भाव साफ इस बात को बता रहे थे। बिनूरा फर्नांडो का यह कैच हर मायनों में जबरदस्त था।

टीम इंडिया को मिली इस जीत के हीरो रहे श्रेयस अय्यर 44 रनों पर 2 विकेट गिरने के बाद नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए अय्यर ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को जीत दिला दी। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 74 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान अय्यर के बल्ले से 6 चौके और 4 सिक्स निकले।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को 20 ओवर से पहले 17.1 ओवर में हासिल कर लिया। संजू सैमसन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए रवींद्र जडेजा ने 18 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 1 सिक्स जड़ा।
यह भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज ने उतारी अंपायर की नकल, कुलदीप यादव के पेट में लगी कोहनी

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग