30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: विराट कोहली 45 रन पर हुए बोल्ड, रोहित शर्मा ने ड्रेसिंग रूम में पकड़ लिया सिर

ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा मैदान पर डंटे हुए हैं। ऋषभ पंत शतक के करीब हैं और उनके बल्ले से 6 चौके और 3 सिक्स निकल चुके हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 29 रन बनाए वहीं उनके जोड़ीदार मंयक अग्रवाल के बल्ले से 33 रन निकले। हनुमा विहारी ने 58 रनों की पारी खेली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 4 Mar 2022, 4:22 PM IST

IND vs SL Rohit Sharma reacts on Virat Kohli Dismissal.jpg

Rohit Sharma reacts on Virat Kohli

Virat Kohli 100th Test Match: विराट कोहली (Virat Kohli) मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। इस मैच में विराट कोहली शुरुआत में काफी सेट नजर आ रहे थे लेकिन, 45 रन के स्कोर पर स्पिन गेंदबाज़ लसिथ एम्बुलडेनिया ने उन्हें बोल्ड कर दिया। विराट कोहली के आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में बैठे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का रिएक्शन देखने लायक था। जैसे ही विराट कोहली बोल्ड हुए वैसे ही रोहित शर्मा ने अपने सिर पर हाथ रखकर निराशा जताई। वहीं कुछ देर के लिए विराट कोहली को भी यकीन नहीं हुआ कि वो कैसे स्पिनर की फिरकी में फंस गए।

ये घटना भारतीय पारी के 44वें ओवर में घटी। ओवर की तीसरी बॉल पर गुड लेंथ थी जो पड़ने के बाद हल्की सी घूमते हुए सीधा विकेटों पर जा लगी। इस घटना के वीडियो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। बता दें कि विराट कोहली को मैच शुरू होने से पहले बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) द्वारा सम्मानित किया गया।

टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ से उन्हें 100वें टेस्ट मैच की कैप मिली। विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी उनके साथ मौजूद थीं। टीम इंडिया ने मोहाली टेस्ट में टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया था, खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने पांच विकेट के नुकसान पर 283 रन बना लिए हैं।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को बताया अपनी ताकत


ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा मैदान पर डंटे हुए हैं। ऋषभ पंत शतक के करीब हैं और उनके बल्ले से 6 चौके और 3 सिक्स निकल चुके हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 29 रन बनाए वहीं उनके जोड़ीदार मंयक अग्रवाल के बल्ले से 33 रन निकले। हनुमा विहारी ने 58 रनों की पारी खेली।

इस VIDEO को देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें